ETV Bharat / state

गाजियाबाद से स्केटिंग कर रामलला के दर्शन को निकले युग-नंदनी पहुंचे कानपुर, हुआ जोरदार स्वागत

भाई बहन युग-नंदनी 29 दिसंबर को गाजियाबाद से अयोध्या के लिए निकले थे. वो शुक्रवार को कानपुर पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

Photo Credit: BJP Media Cell
कानपुर में युग-नंदनी का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत. (Photo Credit: BJP Media Cell)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 2, 2026 at 10:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: गाजियाबाद से 29 दिसंबर को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम के दर्शन करने निकले भाई बहन युग-नंदनी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे. गाजियाबाद से अयोध्या तक स्केटिंग करते हुए दोनों भाई-बहनों ने संकल्प लिया है कि वह प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे. कानपुर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने दोनों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया.

संकल्प, अनुशासन और आस्था से समाज को नई दिशा: उनकी आस्था और लगन को देख उन्हें प्रणाम भी किया. क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा, जिस कंपकंपा देनी वाली सर्दी में लोग घरों में दुबके रहते हैं उस ठिठुरन वाली ठंड में दोनों भाई बहन अयोध्या तक सफर तय कर रहे हैं. यह बात किसी हैरानी से कम नहीं हैं. बोले- सनातन संस्कृति का महत्व इन बच्चों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. वहीं, युग और नंदनी ने अपने संकल्प, अनुशासन और आस्था से समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है.

मुस्कुराकर युग-नंदनी ने कार्यकर्ताओं से कहा- आप भी प्रभु श्रीराम के दर्शन करिए: भाजपा के नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मौजूद युग और नंदनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, आप सब भी हमारे साथ चलकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करिए. उनके चेहरे पर केवल मुस्कान थी. उन्हें स्केटिंग से बिल्कुल थकावट भी महसूस नहीं हुई.

पूर्व विधायक और बीजेपी कार्यकर्ता रहे मौजूद: बच्चों का हौसला बढ़ाने एवं स्वागत करने के लिए इस मौके पर पूर्व विधायक केके. सचान, अशोक मिश्रा, संदीप ठाकुर, वात्सेय त्रिपाठी, प्रशांत पाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने युग एवं नंदनी को उनके संकल्प की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की.

यह भी पढ़ें- पुलिस की गलती के कारण निर्दोष होते हुए भी बुजुर्ग किसान ने 12 साल तक लगाए कोर्ट के चक्कर, अब अदालत ने किया बरी