ETV Bharat / state

गुमला में बस की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत, एक जख्मी

गुमला में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Representative image
प्रतीकात्मक चित्र (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 31, 2026 at 8:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुमला: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना डुमरी-चैनपुर मार्ग पर अल्फोंस बागान के समीप एक बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर के कारण हुई. घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में चल रहा है.

कॉलेज छात्र थे मृतक

मृतकों की पहचान जूरमु गांव के रनवीर खेरवार और हिसरी गांव के प्रिंस पोल तिग्गा के रूप में हुई है. घायल युवक नौहट्टा गांव का अक्षय कुजूर है. तीनों की उम्र लगभग 18 साल बताई जा रही है.

घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बारे में जानकारी देते हुए डुमरी थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि दुर्घटना में बस को पुलिस ने जब्त करके चेकपोस्ट में रखा है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

उल्टी दिशा से आ रही थी बस

जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर चैनपुर कॉलेज से लौट रहे थे. ख्रीस्तनगर स्थित बागान के पास उल्टी दिशा से आ रही बस से उनकी बाइक की भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अक्षय कुजूर को सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं.

फरार बस चालक को पकड़ा

दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने जैरागी के पास बस को पकड़कर जब्त कर लिया है और उसे हुटाप पिकेट में रखा गया है. राहगीरों की सूचना पर डुमरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी भेजा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचला, बुंडू टोल प्लाजा पर ढाई घंटे हंगामा

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, पिता-मासूम की मौत, पत्नी घायल

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, कई घायल