ETV Bharat / state

पलामू के बटाने नदी में पिकनिक मना रहे बिहार के युवक डूबे, एक का रेस्क्यू

पलामू में पिकनिक के दौरान बिहार के युवक पानी में डूब गये हैं. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

Youths from Bihar drown while picnicking in Batane River in Palamu
घटनास्थल की तस्वीर (पलामू) (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 29, 2026 at 9:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में बटाने नदी पर बने बेलघाटी नदी पर बने पूल के पास बिहार के कुछ युवकों के डूब जाने की जानकारी सामने आई है.

तीनों युवक बिहार के औरंगाबाद के मिनी बीघा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ग्रामीणों की मदद से राजेंद्र साव नामक युवक को नदी से बाहर निकाला गया है. ग्रामीणों के मुताबिक रितिक और टेनी नाम के युवक नदी में बह गए हैं.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र साव को इलाज के लिए हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है. जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र को रेफर कर दिया है. हरिहरगंज के थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि राजेंद्र साव को नदी से बाहर निकल गया है अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है, नदी में डूबने वाले लोगों की संख्या कितनी है. राजेंद्र साव बेहोश में है, उनके होश में आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि नदी में कितने लोग डूबे हैं या नहीं डूबे हैं.

थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पुलिस को जो नाम बताया गया है उसकी पुष्टि नहीं हो रही है. जानकारी के अनुसार जिस इलाके में यह घटना हुई है वहां बिहार के लोग अक्सर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते है. राजेंद्र साव भी पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे.