चंडीगढ़ टिंबर मार्केट में कार सवार युवक की हत्या, सेक्टर-26 में अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस ने जताई गैंगवार की आशंका
चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में कार सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए.

Published : December 1, 2025 at 9:56 PM IST
|Updated : December 2, 2025 at 7:57 AM IST
चंडीगढ़: टिंबर मार्केट में सोमवार देर शाम 3 बदमाशों ने कार सवार इंदरप्रीत उर्फ पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी. चंडीगढ़ पुलिस ने संभावना जताई है कि मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की संलिप्तता हो सकती है. पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने काफी देर तक युवक का पीछा किया, फिर हमलावरों ने अपनी गाड़ी आगे निकालकर युवक की गाड़ी रोकी और फायरिंग करनी शुरू कर दी.
कार सवार युवक पर फायरिंग: कार सवार युवक पर 8 से 10 राउंड फायर किए गए. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने आसपास के बॉर्डर पर नाकेबंदी कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर तलाश की जा रही है. हमले में घायल को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल से कारतूस भी बरामद किया गया है.
गैंगवार की आशंका: आईजी पुष्पेंद्र ने बताया "युवक की गोली लगने से मौत हो गई है. मृतक की पहचान इंदरप्रीत सिंह पैरी की रूप में हुई है, जो कार में था. 8 से 9 राउंड फायर हुए हैं. सीसीटीवी में हमलावरों की कार दिखाई दे रही है. ये गैंगवार का मामला भी हो सकता है, क्योंकि मृतक पर पहले ही आपराधिक मामले दर्ज थे. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है. जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी.
आरोपी मौके से फरार : पूरी वारदात चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टिम्बर मार्केट में हुई है. पुलिस का कहना है कि गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वहीं पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश में तेज़ कर दी है. पीड़ित का नाम इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी सामने आया है. वो चंडीगढ़ सेक्टर 33 में रहता है. उसका खुद का क्रिमिनल रिकॉर्ड है, जिसमें उसके खिलाफ 12 आपराधिक केस दर्ज हैं. इंद्रजीत के पिता सतिंदर पाल पंजाब पुलिस से रिटायर इंस्पेक्टर है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - हिटलर के ज़माने में इस्तेमाल होने वाला 5 किलो का फ़ोन, नाज़ी की सेना को बांटा गया था, चंडीगढ़ में देखकर लोग हैरान
ये भी पढ़ें - चंडीगढ़ में बूट पॉलिश करने वाला सिंगर, एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म में गाने के लिए मिला ऑफर
ये भी पढ़ें - जानवी जिंदल ने रचा इतिहास, स्केटिंग कर बनाए 11 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, देश की नंबर वन महिला गिनीज़ रिकॉर्ड होल्डर

