रेवाड़ी में युवक की बेरहमी से हत्या, दो गुटों में विवाद सुलझाने की कोशिश से भड़के, आरोपियों की तलाश जारी
हरियाणा के रेवाड़ी में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Published : November 29, 2025 at 10:31 PM IST
रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव देहलवास का रहने वाला एक युवक गांव गुलाबपुरा में लग्न समारोह में आया था. किसी बात को लेकर डीजे पर उसका विवाद हो गया जो इतना ज्यादा बढ़ा कि युवकों ने तेज धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद से गांव के लोग और परिजन भारी गुस्से में है. रामपुरा थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
युवक की धारदार हथियार से हत्या : गांव देहलावास का 25 वर्षीय अविवाहित युवक संजीव कुमार साथ लगते गांव गुलाबपुरा में शुक्रवार की शाम को आयोजित एक लग्र समारोह में भाग लेने गया था. समारोह में गांव के ही पुष्पेन्द्र और सचिन का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसे सुलझाने और बीच-बचाव करते हुए संजीव ने उन्हें शांत कराया और मामले को रफा-दफा कराया, लेकिन पुष्पेन्द्र शांत नहीं रहा. लग्र समारोह के बाद संजीव कुमार जिस समय रात एक बजे पैदल घर जा रहा था तो पुष्पेन्द्र और उसका साथी कृष्ण उसे बाइक पर बैठाकर देहलावास के जोहड़ के पास ले गए और वहां उस पर तेज धारदार हथियार से हमला बोल दिया. इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए.
आरोपियों की तलाश जारी : सूचना मिलने के बाद परिजन संजीव को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां से गंभीर हालत होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. रोहतक में रात को ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रामपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और कई टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दी गई है. उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - रोहतक के इंटरनेशनल प्लेयर की भिवानी में पीट-पीटकर हत्या, शादी समारोह में बदसलूकी का विरोध किया था
ये भी पढ़ें - चंडीगढ़ के रोज़ गार्डन में यूपी की महिला की हत्या, लेडीज़ बाथरूम में चाकू से गला काटा, चंद कदमों की दूरी पर पुलिस हेडक्वार्टर
ये भी पढ़ें - रोहतक में हॉरर किलिंग: 5 गोली मारकर बहन की हत्या, लव मैरिज से नाराज भाई ने साथियों साथ दिया वारदात को अंजाम

