ETV Bharat / state

हथौड़े से ताबड़तोड़ वार, फरीदाबाद की सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी, हैवानों की तलाश जारी

हरियाणा के फरीदाबाद के फतेहपुर बिलोच गांव में एक युवक पर सरे राह हथौड़े से जानलेवा हमला किया गया जिसका वीडियो भी सामने आया है.

Youth was attacked with hammers sticks and rods in Faridabad Haryana
फरीदाबाद की सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : April 26, 2026 at 10:41 PM IST

|

Updated : April 26, 2026 at 10:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिलोच में एक युवक पर गांव के ही कुछ युवकों ने हथौड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया है. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दो महीने पहले विवाद हुआ था : मिली जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर बिलोच निवासी 19 वर्षीय मनीष का करीब दो महीने पहले गांव के ही कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था. बताया जा रहा है कि ये विवाद उसकी बहन पर कमेंट करने और रास्ते में परेशान करने को लेकर हुआ था. उस समय परिवार और गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया था, लेकिन आरोपी युवक रंजिश रखने लगे थे.

फरीदाबाद की सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी (Etv Bharat)

हथौड़े, लाठी-डंडे से हमला : रविवार सुबह करीब 10 बजे मनीष गांव में एक नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था. आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही अभिषेक, सनी, सरजीत उर्फ कल्लू और हर्ष वहां पहुंचे और उसे दुकान के अंदर से बाहर खींच लिया. इसके बाद चारों ने हथौड़े और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया. हमले में मनीष के पैर में फ्रैक्चर हो गया और हाथ में भी चोटें आई हैं.

घायल अस्पताल में भर्ती : घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मनीष को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं सदर थाना पुलिस का कहना है कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में पुलिस ने बदमाशों का पहले सिर मुंडवाया, फिर इलाके में कराई परेड, बंदर-भालू गैंग के हैं सदस्य

ये भी पढ़ें : AC चलाने वाले सावधान! फरीदाबाद में छोटी सी गलती से लगी आग, कीमती सामान धूं-धूं कर जला

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में HCS परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, सेक्टर 7C के एक स्कूल में पकड़ा गया आरोपी

Last Updated : April 26, 2026 at 10:55 PM IST