ETV Bharat / state

रांची के बेड़ो में युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों पर ही लगा आरोप, एक हिरासत में

रांची में चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप युवक के दोस्तों पर ही लगा है.

Murder In Ranchi
गांव में मृत युवक के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 9, 2026 at 2:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृत युवक की पहचान बेड़ो की घाघरा पंचायत स्थित मधुपुर गांव निवासी सुरेंद्र मुंडा के पुत्र रविंद्र मुंडा (25 वर्ष) के रूप में की गई है. रविंद्र की हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर ही लगा है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स को हिरासत में लिया है.

गांव में अखड़ा के समीप मिला शव

हत्या का आरोप रविंद्र के बचपन के दोस्त विकास मुंडा पर लगा है. बताया जा रहा है कि बुधवार रात रविंद्र अपने दोस्त विकास के साथ घर से निकला था, लेकिन गुरुवार सुबह मधुपुर गांव के अखड़ा के समीप उसका खून से लथपथ शव मिला. घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलने पर बेड़ो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

आपसी विवाद में हत्या

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद में हत्या का मामला बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. इस संबंध में रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. फिलहाल एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.