ETV Bharat / state

नालंदा में दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत.. दूसरे की हालत नाजुक

नालंदा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके भाई की हालत नाजुक बनी हुई है. रिपोर्ट- महमूद आलम

young Man Murder In Nalanda
नालंदा में हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : September 2, 2026 at 2:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा: बिहार के नालंदा में गोलीबारी हुई है. मंगलवार की देर रात गोतिया (परिवार के सदस्य) के बीच मामूली बात को लेकर उपजे विवाद में एक पक्ष की ओर से दो भाइयों को गोलियों से छलनी कर दिया. गोली लगने से एक भाई की इलाज के क्रम में मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान थरथरी थाना क्षेत्र के सतन बिगहा गांव निवासी संजीव यादव (25) और घायल की पहचान कवींद्र कुमार के रूप में हुई है.

दो दिन पहले हुई थी कहासुनी

परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व धान के खेत में लगे घास-फूस की सफाई को लेकर गांव के नंदू यादव और भोनू यादव के बीच कहासुनी हुई. जिसके बाद नंदू यादव के घर भोनू यादव अपने सहयोगियों के साथ घर पर पहुंचा और गाली ग्लौज करते हुए मारपीट करने लगा. इसके बाद गांव के ही एक पड़ोसी व्यक्ति मिथिलेश यादव ने विवाद सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाकर मामले को खत्म करा दिया.

मोटर का स्टार्टर तोड़ने के विवाद में गोलीबारी

बीते मंगलवार की शाम मृतक संजीव कुमार के खेत में लगे मोटर के स्टार्टर को किसी ने तोड़ दिया. जिसके बाद संजीव पड़ोसी मिथिलेश के घर के बाहर जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगा. इसी को लेकर समझाने के दौरान मिथिलेश यादव और नंदू यादव के बीच कहासुनी हो गई. उसी आवेश में मिथिलेश ने अपने सहयोगियों के साथ नंदू यादव के परिवार पर गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

इलाज के दौरान एक भाई की मौत

घटना की सूचना पाकर हिलसा अनुमंडल के प्रभारी एसडीपीओ और थरथरी थाना की पुलिस पहुंची. जिसके बाद दोनों घायल भाइयों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां से गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. वहां संजीव कुमार की मौत हो गई. जबकि कवींद्र कुमार का इलाज चल रहा है.

तफ्तीश में जुटी पुलिस

वहीं, मौत की सूचना पाकर थरथरी थाना की पुलिस ने पटना पहुंचकर शव का पीएमसीएच में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है. उधर घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया गया है.

क्या बोले डीएसपी

घटना के संबंध में हिलसा के प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि इस मामले में 6 आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

"बीती रात मृतक संजीव कुमार के खेत में लगे मोटर स्टाटर को तोड़ दिया. इसी आवेश में संजीव गोतिया मिथलेश के दरवाजे पर गाली ग्लौज करने लगा. जहां मिथिलेश ने अपने सहयोगियों के साथ 3 से 4 राउंड फायरिंग किया, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है."- रंजन कुमार, प्रभारी डीएसपी, हिलसा

ये भी पढ़ें: भाई ने जहर देकर 4 लोगों को मारा, बहन के लव अफेयर से था नाराज.. पटना जहरीली शराब कांड पर बड़ा खुलासा