ETV Bharat / state

करनाल में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या, हांसी रोड पर शराब के ठेके के पास वारदात

बुधवार की रात करनाल में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया.

Youth murdered in Karnal
Youth murdered in Karnal (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 6, 2026 at 7:40 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल: बुधवार की रात हांसी रोड स्थित शराब के ठेके के पास एक्टिवा पर जा रहे एक युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने सिर में गोली मार दी. आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद लोग युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की पहचान 28 वर्षीय वीरू वाल्मीकि उर्फ विशु के रूप में हुई है, जो दराबी लाइन, सदर बाजार, करनाल का रहने वाला था.

पुलिस और एफएसएल की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, सीआईए और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंच गईं. पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए और मौके से एक गोली का खोल बरामद किया. फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

करनाल में युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई (ETV Bharat)

रंजिश से जुड़ा है मामला? जांच अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि "प्रारंभिक जांच में मामला रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही. घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. पुलिस की कई टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा."

Youth shot dead in head in Karnal
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, सीआईए और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंच गईं (ETV Bharat)

अस्पताल में उमड़ी भीड़: गोलीकांड की खबर फैलते ही अमृतधारा अस्पताल में मृतक युवक के परिजन, रिश्तेदार और परिचित बड़ी संख्या में पहुंच गए. अस्पताल परिसर में करीब 80 से 90 लोगों की मौजूदगी के चलते पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी.

ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ में वकील ने पुलिस के सामने महिला को गोली मारी, कोर्ट के आदेश पर कोठी पर कब्जा लेने पहुंची थी राजिंदर कौर

ये भी पढ़ें- सोनीपत पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से मुख्य आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार