ETV Bharat / state

अपराधियों का तांडव है जारी, बिहार में युवक के सीने में उतार दी गोली

बेतिया में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. दिनदहाड़े एक युवक को सीने में गोली मार दी. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. पढ़ें खबर

Firing In Bettiah
जांच करने पहुंची पुलिस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : April 22, 2026 at 2:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पश्चिम चंपारण (बेतिया) : बिहार में अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है. उनके हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े एक युवक के सीने में गोली उतार दी है. युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं. इधर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

बेतिया में युवक को गोली मारी : घटना बेतिया के चनपटिया थाना क्षेत्र के सिसवनिया गांव की हैं. जहां बुधवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल की पहचान सिसवनिया निवासी रविंद्र पासवान के पुत्र अजीत पासवान (25) के रूप में हुई है. वह दो भाइयों में छोटा बताया जाता है.

घर से दुकान जाते समय मारी गोली : ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, अजीत पासवान गांव में सिलाई का काम करता है. घटना के समय वह खाना खाकर अपने घर से दुकान जा रहा था. तभी रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी. गोली उसके सीने में दाएं साइड लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा.

GMCH में चल रहा इलाज : गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. परिजनों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) बेतिया भेजा गया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Firing In Bettiah
घायल को लाया गया अस्पताल (ETV Bharat)

जांच में जुटी पुलिस : वहीं घटना की सूचना मिलते ही चनपटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान में लगी है. घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

''एक युवक को गोली लगी है. घायल का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.''- विवेक दीप, सदर एसडीपीओ, बेतिया

घर से 200 M की दूरी पर वारदात : वहीं घायल अजीत पासवान के बड़े भाई सुजीत पासवान ने बताया कि घर से दुकान पर आ रहा था. घर से 200 मीटर की दूरी पर अज्ञात अपराधियों गोली मार दी. मुझे जैसे ही इसकी जानकारी मिली मैं बाइक पर अपने भाई को लेकर अस्पताल आया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें :-

बेतिया में युवक की चाकू से गोदकर हत्या के बाद बवाल, सड़क पर शव रखकर आगजनी-प्रदर्शन

बेतिया में देर रात गायब युवक की सुबह मिली लाश, सड़क किनारे शव के पास था बुलेट बाइक और चप्पल

बिहार में जमीन विवाद में रिश्तों का खून! पिता ने एक बेटे की ले ली जान, 2 गंभीर