ETV Bharat / state

युवा संवाद चौपाल में केंद्र सरकार पर युवा राजद ने बोला हमला, रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर खड़े किए सवाल

राजद युवा संवाद चौपाल में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला गया. राजद ने रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर सवाल खड़े किए.

RJD Yuva Samvad Chaupal
युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 2, 2026 at 8:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: कोयलांचल में के आयोजित युवा संवाद चौपाल कार्यक्रम के दौरान युवा राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा. रोजगार, युवाओं के अधिकार और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा गया. कार्यक्रम में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने युवाओं को संगठित होने का आह्वान करते हुए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया.

धनबाद जिला युवा राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मंगलवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित एक विवाह भवन में युवा संवाद चौपाल यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे.

रंजन यादव का बयान (ETV Bharat)

सभी 24 जिलों में युवा संवाद चौपाल यात्रा

मीडिया से बातचीत में रंजन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल राज्य के सभी 24 जिलों में युवा संवाद चौपाल यात्रा के माध्यम से युवाओं तक पहुंच बना रही है. उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को संगठित करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है. साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है.

केंद्र पर आरोप

प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन आज भी लाखों युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और सरकार युवाओं की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है.

रंजन यादव ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से मेहनत करने वाले छात्रों का मनोबल टूटता है. उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार गंभीर नहीं है, जिसके कारण छात्रों और अभ्यर्थियों में निराशा का माहौल है.

ये भी पढ़ें:

राज्यसभा चुनावः कांग्रेस के व्यवहार से राजद में नाराजगी, कहा- हमें फर्क नहीं पड़ेगा

JTET भाषा विवाद पर सत्ताधारी दलों का आया रिएक्शन, जानिए किसने क्या कहा