शादी से लौट रहे युवक की कार हादसे में मौत, तीन घायल, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 10, 2026 at 4:10 PM IST
|Updated : February 10, 2026 at 8:07 PM IST
बरेली/कानपुर : शेरगढ़ थाना क्षेत्र में विवाह समारोह से लौट रही एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. कार सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. वहीं, कानपुर के अमित कुमार पांडेय की लखनऊ-अयोध्या रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दोस्त आमोद गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर में थाने की सेकंड मोबाइल वाहन ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी, जिससे 7 माह की मासूम मौत हो गई. वही चार अन्य महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा कर मामले की जांच शुरू कर दी.
ट्रक-कार की टक्कर में युवक की मौत: शेरगढ़ पुलिस के अनुसार ग्राम बरीबरा, थाना पुलभट्टा निवासी राजकुमार अपनी चचेरी बहन के विवाह समारोह में शामिल होकर बच्चों को कार से ससुराल ग्राम नगरिया छोड़ने जा रहा था, तभी अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजकुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शेरगढ़ पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश की जा रही है। जल्द मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी. मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र रमेश, निवासी ग्राम बरीबरा, थाना पुलभट्टा, जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है.
युवक राजकुमार की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि राजकुमार स्वभाव का बहुत अच्छा था ,वह सभी बड़ों को इज्जत दिया करता था.
अयोध्या रोड पर सड़क हादसा एक की मौत: कानपुर के रामनगर निवासी अमित कुमार पांडेय (32) अपने दोस्त आमोद बाजपेई के साथ सोमवार शाम घर से निकले. अमित हर साल बाराबंकी के प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जाते थे, लेकिन इस बार नियति को कुछ और ही मंजूर था. अयोध्या रोड पर जीएस लॉन के सामने एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को राम मनोहर लोहिया संस्थान पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया.
वहीं, बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर में तेज रफ्तार थाने की सेकंड मोबाइल वाहन ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी, जिससे 7 माह की मासूम मौत हो गई. वही चार अन्य महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई, घायलों को अस्पताल में भर्ती करा कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: मिर्जापुर में सड़क हादसा; तिलक समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार युवक पेड़ से टकराए, दोनों की मौत
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र : हाइवा से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़े, इंटरनेशनल शूटर की मौत

