ETV Bharat / state

नेशनल जंबूरी में युवा संसद, रमन सिंह ने युवाओं के जोश को सराहा, राजनीतिक सोच की तारीफ की

बालोद के नेशनल जंबूरी के तीसरे दिन युवा संसद का आयोजन किया गया. रोवर रेंजर्स ने अपनी बातें इसमें रखी.

Youth Parliament in Balod
बालोद में युवा संसद का आयोजन (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 11, 2026 at 6:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बालोद: छत्तीसगढ़ का बालोद जिला प्रथम नेशनल जंबूरी के लिए सुर्खियों में है. यहां पर पूरे देश के युवा नेशनल जंबूरी में शामिल हुए हैं. इस आयोजन के तहत युवा संसद का आयोजन किया गया. इस कार्यवाही में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह अपने कर्तव्य का निर्वहन करते नजर आए. उनके साथ में विधासनभा के सचिव में मौजूद रहे.

इस युवा संसद में देश के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई. युवा संसद में SIR और एक देश एक चुनाव को लेकर चर्चा हुई. इसमें देश और विदेश से आए रोवर रेंजर ने अपनी बातों को सदन में रखा, पूरी कार्यवाही देख डॉक्टर रमन सिंह ने पूरे आयोजन की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि यहां देश के अलग अलग हिस्से से आए बच्चे अब एक बेहतरीन गुलदस्ते के रूप में नजर आ रहे हैं जो कि बेहतरीन देश की एकजुटता का उदाहरण है.

बालोद नेशनल जंबूरी (ETV BHARAT)

रमन सिंह ने आयोजन की तारीफ की

विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंग ने कहा कि यह वो अवसर है जब देश एक मंच पर नजर आया है. मैं इस आयोजन की तारीफ करता हूं. मैं तारीफ करता हूं प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का, जब ऐसी युवा शक्ति हमारे पास हो तो देश का विभाजन कभी नहीं हो सकता, एक टेंट में रहकर बच्चे एक दूसरे की संस्कृति से अवगत हो रहे हैं, उन्होंने ठहाके लगाते हुए कहा कि सड़क में जब पक्ष विपक्ष की बहस होती है तो एक समय ऐसा भी आता है जब विपक्ष सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर देता है लेकिन आज यहां ये सब नहीं हुआ.

युवा संसद से युवाओं में राजनीतिक सोच बढ़ी

आज युवा संसद में बच्चों ने सीखा कि प्रश्नकाल क्या होता है. चर्चा कैसी होती है और किस प्रकार अलग अलग बिल को प्रस्तुत किाय जाता है. डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि एक टेंट में रहकर अभाव में जीवन कैसे जिया जाता है ये तो बच्चे सीख रहे हैं लेकिन युवा संसद में यहां बच्चों ने बेहतरीन विषयों को रखा है. आज मेरे मुख्य सचिव बैठे हुए हैं विधानसभा के सभी विभागों के कर्मचारियों के रूप में बच्चे बैठे हुए हैं. ऐसा अवसर कभी दोबारा नहीं मिल सकता है.

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं मे देश की राजनीतिक समझ विकसित होती है.

झीरम की आग में कांग्रेस, अपने ही नेता का नार्को बम पड़ा भारी, विकास तिवारी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर

मनरेगा बनाम जी राम जी को लेकर विवाद जारी, जशपुर से लेकर धमतरी और दुर्ग से लेकर महासमुंद तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

सियासत में नजर आई जुदा तस्वीर, जब हराने वाले ने लिया हारने वाले से आशीर्वाद