ETV Bharat / state

विधवा प्रेमिका को मेला घुमाने ले गया, खेत में मर्डर.. थाने पहुंचकर बोला- 'साहब.. मार दिया'

बिहार में वेलेंटाइन डे के अगले दिन प्रेमी ने विधवा प्रेमिका की हत्या कर शव को सरसों के खेत में छुपाया, पढ़िए पूरी कहानी

widow murdered in Gaya
गया में महिला की हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 17, 2026 at 11:08 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: बिहरा के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के कठार गांव में एक सनसनीखेज हत्या की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं शव को सरसों के खेत में छिपा दिया और फिर खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रेमिका को मेला दिखाने ले गया, रास्ते में हत्या: आरोपी ने मृतका को मेला घुमाने के बहाने घर से बाहर ले गया था. रास्ते में दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद आवेश में आकर उसने गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को पास के सरसों के खेत में छिपाया गया.

widow murdered in Gaya
युवक ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण (ETV Bharat)

थाने पहुंचकर बोला- 'साहब मार डाला' : हत्या के बाद आरोपी अचानक थाने पहुंचा और अपना अपराध कबूल कर लिया. उसने मृतका के छोटे बच्चे को गोद में लेकर थाने में प्रवेश किया. शुरुआत में उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है और शव खेत में छिपाया है. हालांकि, जांच के दौरान सच सामने आया कि मृतका उसकी पत्नी नहीं, बल्कि प्रेमिका थी.

पुलिस ने की शव की बरामदगी: थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर घटनास्थल पहुंची. सरसों के खेत से शव बरामद किया गया, जिसे पहचान के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस प्रेम संबंधों में हुए विवाद को हत्या का मुख्य कारण मान रही है.

widow murdered in Gaya
शव को सरसों के खेत में छुपाया (ETV Bharat)

सास ने बताई हत्या की वजह : मृतका की सास ने बताया कि उसका बेटा पिछले साल मिर्गी की बीमारी से गुजर गया था. उसके बाद भी आरोपी का घर पर आना-जाना जारी रहा. वह विधवा बहू के संपर्क में था. सास ने कहा कि आरोपी पति नहीं था, बल्कि घर में आता-जाता रहता था. हत्या से चार मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं, जिससे परिवार में गहरा सदमा है.

"विधवा बहू की हत्या करने वाला सुदर्शन उसका पति नहीं है, बल्कि जब मेरा बेटा जीवित था, तो वह घर में आता रहता था. मेरे बेटे की मौत पिछले साल 2025 में हो गई थी. बेटे की मौत के बाद भी सुदर्शन का घर पर आना-जाना नहीं रुका था. सुदर्शन बहू को मेला दिखाने की बात कह कर ले गया था. इस बीच अचानक उन दोनों के बीच क्या हुआ नहीं पता, उसने बहू की हत्या कर दी और शव को सरसों के खेत में छुपा दिया." - मृतका की सास

widow murdered in Gaya
प्रेमी ने की विधवा प्रेमिका की हत्या (ETV Bharat)

पुलिस जांच में जुटी: शेरघाटी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और विवाद बढ़ने पर हत्या हुई. आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि पूरी साजिश और वजह सामने आए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर चार्जशीट तैयार की जाएगी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और तेजी से जांच कर रही है.

"सुदर्शन नाम का व्यक्ति शेरघाटी थाने में पहुंचा था. उसने बताया था, कि महिला की हत्या कर दी है और शव को सरसों के खेत में छुपा दिया है. यह सुनते ही पुलिस हैरान रह गई फिर उसे लेकर सरसों के खेत में पहुंची तो विधवा महिला का शव बरामद किया गया है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है." - मोहन कुमार, थानाध्यक्ष, शेरघाटी

ये भी पढ़ें-

वीटीआर के जंगल में मिला प्रेमी और प्रेमिका का कंकाल, हत्या या आत्महत्या?

बिहार में BPSC शिक्षिका ने की आत्महत्या, कमरे से मिली लाश.. 2 साल पहले हुई थी शादी

बिहार में मां ने तीन बच्चों संग कुएं में लगायी छलांग, दो मासूम की मौत