ETV Bharat / state

युवक की हत्या का खुलासा, पोस्टमार्टम ने खोला था मौत का राज, सलाखों के पीछे असली गुनाहगार

धमतरी में युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है. जिस केस को पुलिस ने सुसाइड माना था वो मर्डर निकला.

Youth murder solved
युवक की हत्या का खुलासा (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 2, 2026 at 6:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी : धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम गोजी में 23 वर्षीय नरसिंग साहू की मौत के मामले में धमतरी पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है. जिस मौत को पहले आत्महत्या माना जा रहा था, वह हत्या निकली. सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि युवक की हत्या मां कमला बाई साहू और भाई नरेश साहू ने मिलकर की थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार 29 जून 2026 को नरसिंग साहू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था. शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण और गवाहों से पूछताछ की गई. जांच में सामने आया कि नरसिंग की मौत फांसी से नहीं, बल्कि पहले हाथ से गला दबाने और फिर रस्सी से गला कसने के कारण हुई थी.

कैसे की गई हत्या ?

पूछताछ में आरोपी मां और भाई ने बताया कि नरसिंग शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था. पैसे नहीं मिलने पर घर में विवाद और मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान गुस्से में दोनों ने पहले उसका गला दबाया, फिर नारियल की रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं, उसके जिंदा होने की आशंका में उसे कीटनाशक दवा भी पिला दी.हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे. लेकिन पुलिस की सूक्ष्म और वैज्ञानिक जांच के सामने उनकी साजिश ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी.

युवक की हत्या का खुलासा (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी नरेश साहू और कमला बाई साहू को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ थाना कुरूद में हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया- शैलेंद्र पाण्डेय, एएसपी


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि जिले में गंभीर अपराधों की निष्पक्ष, वैज्ञानिक और साक्ष्य आधारित जांच लगातार जारी रहेगी. किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा. हत्या को आत्महत्या साबित करने की साजिश में माँ और भाई को गिरफ्तार किया गया है.



मुश्किल घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है सरकार, गुड गवर्नेंस के लिए होगा दो दिवसीय चिंतन शिविर : विष्णुदेव साय

पुलिस का मेगा सत्यापन अभियान, कई पुलिसकर्मी मैदान में उतरे , संदिग्धों से हुई पूछताछ

रेल सफर होगा और सुरक्षित, 226 करोड़ से बदलेगी सिग्नलिंग की तस्वीर, रायपुर मंडल के 13 स्टेशन होंगे हाईटेक