ETV Bharat / state

बिहार में युवक की हत्या, रस्सी से बांधकर पहले जमकर पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला

गया में गाड़ी चलाने वाले युवक की हत्या की गई है. पहाड़ी के समीप से पुलिस ने शव बरामद किया है. पढ़ें खबर

MURDER IN GAYA
गया में युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 4, 2026 at 5:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया : बिहार के गया में एक युवक की बेरहमी से हत्या की गई है. मृतक 3 जुलाई से लापता था. 4 जुलाई को उसका शव वजीरगंज थाना अंतर्गत पहाड़ के समीप से बरामद किया गया. शव की बरामदगी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

गया में युवक की हत्या : स्थानीय लोगों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को रस्सी से बांधकर पहले मारपीट की गई. फिर गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. मामले में पुलिस ने फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ हो रही है. बताया जाता है कि अपराधियों ने हत्या के बाद शव को यहां फेंका और फरार हो गए.

MURDER IN GAYA
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ (ETV Bharat)

कल से था लापता : मृतक की शिनाख्त रौशन कुमार उर्फ रॉकेट के रूप में हुई है. रौशन कुमार हेड मानपुर का रहने वाला था, जो 3 जुलाई से लापता था. वह ड्राइवर का काम करता था. उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था. मामले को लेकर परिजन भी खोजबीन कर रहे थे.

इसी क्रम में रौशन जिस गाड़ी को चलाता था, उसके वजीरगंज थाना अंतर्गत कुर्किहार में होने की सूचना मिली. इसके बाद परिजनों ने उसमें बैठे तीन युवकों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया. फिर परिजनों ने वजीरगंज थाना को इसकी सूचना दी.

शिकायत मिलने के बाद वजीरगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी. इसी बीच शनिवार को वजीरगंज थाना अंतर्गत पुनावा गांव के पास स्थित बगाही पहाड़ के पास से एक शव बरामद किया गया. शव की पहचान हुई, तो वह रोशन कुमार उर्फ रॉकेट का था.

तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ : पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों के द्वारा विशेष टीम गठित की गई है. वहीं फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच में जुटी है. मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

''एक युवक का शव मिला है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है. विभिन्न बिंदुओं से मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधी गिरफ्त में होंगे.''- नीरज कुमार, थानाध्यक्ष, वजीरगंज

क्या बोले परिवार वाले? : मृतक के पिता देवनंदन दास ने कहा कि मेरा पुत्र रौशन उर्फ रॉकेट घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त के बहन की विदाई करने के लिए पंचानपुर वाहन लेकर जा रहा है. मुझे आशंका है कि जिस गाड़ी को वह चलाता था, उसमें रहे तीन युवकों ने उसकी हत्या की है.

ये भी पढ़ें :-

पहले अपहरण फिर गला घोंटा, रेलवे ट्रैक से शिक्षक का शव बरामद

बिहार में एक और जमीन कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने शव को हाईवे के पास फेंका