ETV Bharat / state

गिरफ्तारी के डर से युवक ने गला रेता, पुलिस के फूले हाथ पांव, हॉस्पिटल में किया भर्ती

रुद्रपुर पुलिस के हाथ पांव तब फूल गए जब वह एक युवक से चोरी की पूछताछ के लिए पहुंची थी.

Rudrapur Kichha Police Station
कॉन्सेप्ट इमेज (Photo- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : December 30, 2025 at 7:37 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: दुकान से लाखों रुपए की चोरी की घटना में कर्मचारी से पूछताछ करने पहुंची किच्छा कोतवाली पुलिस के हाथ पांव तब फूल गए, जब युवक ने ट्रायल रूम में घुस कर अपना गला रेत लिया. आनन फानन में पुलिस ने दुकानदारों के साथ मिलकर उसे किच्छा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है. युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले में युवक के ठीक होने के बाद पूछताछ करेगी.

किच्छा कोतवाली क्षेत्र में चोरी के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई. पूछताछ के लिए पुलिस टीम जब युवक के पास पहुंची तो युवक ने खुद को दुकान के ट्रायल रूम में बंद कर आत्मघाती कदम उठा लिया. लेकिन समय रहते पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया. दरअसल शुक्रवार रात किच्छा कोतवाली क्षेत्र स्थित बाजार में महेंद्र जनरल स्टोर व एक शोरूम से करीब साढ़े चार लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई थी.

मामले की जांच में पुलिस दुकान में कार्य करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर रही थी. सोमवार दोपहर पुलिस जब दुकान पहुंची तो एक कर्मचारी घबरा गया. हिरासत में लिए जाने के डर से उसने दुकान के ट्रायल रूम में जाकर अंदर से कुंडी लगा ली और खौफनाक कदम उठा लिया. कुछ ही देर में जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पुलिस ने बिना देर किए दरवाजा तोड़ दिया. अंदर खून से लथपथ युवक को देखकर पुलिस ने तुरंत स्थानीय दुकानदारों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा पहुंचाया. जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेज दिया.

जहां युवक की स्थिति सामान्य बनी हुई है. युवक पर दुकान में रखी नकदी पर हाथ साफ करने का शक था. युवक को डर था कि पुलिस उसे चोरी के मामले में गिरफ्तार कर सकती है. सीओ भूपेंद्र धौनी ने बताया कि दुकान में हुई चोरी के मामले में किच्छा कोतवाली की टीम दुकान में काम करने वाले कर्मचारी से पूछताछ करने के लिए गई हुई थी. इस दौरान उसने गिरफ्तारी की डर से अपना गला रेत दिया. घायल युवक का इलाज किया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार: उधम सिंह नगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने घरों में काम का सहयोगी बनकर विश्वास जीतने के बाद चोरी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

पुलिस ने लौटाए खोए मोबाइल: जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र के लोगों के गुम हुए 206 मोबाइल को खोज निकाला है. बरामद 206 मोबाइल की कीमत 33 लाख से अधिक बताई जा रही है. एसएसपी ने चार दर्जन लोगों को उनके मोबाइल को लौटाया गया, इस दौरान लोगों ने जनपद पुलिस का आभार भी व्यक्त किया.

पढ़ें-प्रेमिका के मंगेतर ने भाई के साथ मिलकर रेता गला, खौफनाक है रुड़की आस मोहम्मद मर्डर केस की कहानी