ETV Bharat / state

नेपाल घूमने गए सिद्धार्थनगर के युवक की नदी में डूबने से मौत

रक्षाबंधन पर परिवार के साथ नेपाल घूमने गया था युवक

Photo Credit; ETV Bharat
प्रतीकात्मक चित्र (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 29, 2026 at 8:29 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिद्धार्थनगर : जनपद के इटवा कस्बा निवासी एक युवक की पड़ोसी देश नेपाल में नदी में डूबने से मौत हो गई है. वह शनिवार की सुबह परिजनों के साथ नेपाल घूमने गया था. नदी में स्नान के दौरान अचानक पानी के तेज धारा में आ जाने से बह गया. फिलहाल पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत इटवा निवासी 35 वर्षीय प्रभात सोनी, रक्षाबंधन पर अपनी मां, छोटे भाई शिवा और अन्य परिजनों के साथ नेपाल घूमने गया था. शनिवार की सुबह वह तिनाउ नदी में नहा रहा था. उसी दौरान अचानक बाढ़ की तेज धारा में आने से बह गया. घटना की सूचना के आधार पर वहां की पुलिस ने युवक की तलाशी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. दोपहर तक युवक का शव बरामद कर लिया गया, उसके सिर पर चोट का निशान है. माना जा रहा है कि पत्थर से टकराने से चोट लगी होगी.

मृतक के चचेरे भाई रोहन सोनी ने बताया कि परिवार के लोग नेपाल के बुटवल घूमने गए थे, जहां शनिवार को नदी नहाने समय नदी में डूबने से प्रभात की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर पिता सहित परिवार के लोग शव लाने के लिए नेपाल रवाना हो गए हैं. पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने घटना को लेकर दुःख जताया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

ये भी पढ़ें- संभल में PAC की जमीन पर बनी मजार ध्वस्त, बुलडोजर चलाकर खाली कराई गई जमीन