ETV Bharat / state

फिरोजाबाद में युवक का सिर काटकर ले गए हत्यारे; ट्यूबवेल की कोठरी में मिली लाश

कपड़ों से हुई पहचान, मृतक के भाई ने दोस्त और साले पर जताया हत्या करने का शक.

एटा के युवक की फिरोजाबाद में हत्या.
एटा के युवक की फिरोजाबाद में हत्या. (Photo Credit; Firozabad Police Media Cell)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 11, 2026 at 5:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फिरोजाबाद: मूल रूप से एटा के रहने वाले युवक की नारखी इलाके में बेरहमी से हत्या कर दी गई. युवक की सिरकटी लाश इसी इलाके में रविवार सुबह उसकी ससुराल के पास एक ट्यूबवेल की कोठरी से मिली है. हत्यारे युवक का सिर काटकर ले गए. कपड़ों के आधार पर युवक की पहचान होने के बाद परिजनों ने दोस्त और साले पर हत्या का शक जताया है. पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. हत्या का अभी तक कोई कारण सामने नहीं आया है. पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं.

एटा के युवक की फिरोजाबाद में हत्या. (Video Credit; Firozabad Police Media Cell)

अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि नारखी के गांव जाखई के बाहर एक ट्यूबेल की कोठरी से युवक का शव मिला है. मृतक की शिनाख्त 26 बर्षीय सौरभ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से एटा जिले के निधौली कलां का रहने वाला था. बताया कि पेशे से टैक्सी चालक सौरभ कुछ सालों से उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में पत्नी प्रीती, बच्चे और बड़े भाई मिथुन के साथ रहता था. जाखई गांव में सौरभ की ससुराल थी.

सौरभ की हत्या धारधार हथियार से बेरहमी से की गई. सौरभ के भाई मिथुन ने बताया कि उसका भाई दो दिन पूर्व 9 जनवरी को किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिथुन ने सौरभ के दोस्त और साले पर हत्या का शक जाहिर किया है. मिथुन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में तेज रफ्तार कार का टायर फटा; साइकिल सवार पर पलटी, मौके पर ही मौत