कर्णप्रयाग संगम में युवक ने उठाया जानलेवा कदम, उपचार के दौरान मौत
मृतक की पहचान भोपाल नेगी पुत्र गुमान सिंह, निवासी खैनोली नारायणबगड़ के रूप में हुई है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : April 16, 2026 at 1:47 PM IST
चमोली: जनपद के कर्णप्रयाग संगम क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला.
बताया जा रहा है कि युवक को बाहर निकालने के समय उसकी हालत बेहद गंभीर थी. वह बेहोश था. मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे सीपीआर देकर और मुंह से ऑक्सीजन देकर बचाने का प्रयास किया. इसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचना देकर युवक को उप चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मौके से मिले पहचान पत्र के अनुसार मृतक की पहचान भोपाल नेगी पुत्र गुमान सिंह, निवासी खैनोली नारायणबगड़ के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है. घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. परिजन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं. पुलिस ने बताया फिलहाल अभी पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है. परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंपा जाएगा.
सुसाइड कोई सॉल्यूशन नहीं है: अगर कोई कठिन समय से गुजर रहा है या उसे मदद की ज़रूरत है, तो कृपया किसी भरोसेमंद व्यक्ति या हेल्पलाइन से संपर्क करें. अगर आपके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं, या आप किसी दोस्त को लेकर परेशान हैं या आपको इमोशनल सपोर्ट चाहिए, तो स्नेहा फाउंडेशन - 04424640050 (24x7 उपलब्ध) या टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन - 9152987821 पर कॉल करें. सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हेल्पलाइन खुला रहता है.

