ETV Bharat / state

राहुल गांधी पर मुकदमे को लेकर गुस्से में यूथ कांग्रेस, कोतवाली पहुंचकर किया जोरदार प्रदर्शन

हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर कोतवाली में गरजे यूथ कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता, रामलीला मैदान शुद्धिकरण पर भी उठाए सवाल

Youth Congress Protest Haldwani
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोक झोंक (फोटो सोर्स- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : September 2, 2026 at 10:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी कोतवाली के बाहर धरना-प्रदर्शन किया. यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और मुकदमा वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने विशाल भोजक को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली. कांग्रेसियों ने शुद्धिकरण मामले में भी कार्रवाई की मांग दोहराई.

हल्द्वानी कोतवाली परिसर में यूथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन: बता दें कि हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर सियासी विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार यानी 2 सितंबर को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया. यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोक झोंक (ETV Bharat)

प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है. कार्यकर्ताओं ने मुकदमा तत्काल वापस लेने की मांग की. साथ ही कहा कि अगर प्रदर्शन करना अपराध है, तो पुलिस सभी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करें.

Youth Congress Protest Haldwani
कोतवाली में घुसने का प्रयास करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले हो रही एक तरफा कार्रवाई: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण मामले को भी उठाया. कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की. उनका आरोप है कि एक तरफ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. जबकि, दूसरी तरफ शुद्धिकरण करने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही.

Youth Congress Protest Haldwani
पुलिस और यूथ कांग्रेस नेताओं के बीच बहस (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक को पुलिस ने हिरासत में लिया: इसी बीच प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई. कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी जारी रखी. काफी देर तक कोतवाली परिसर में धरना और प्रदर्शन चलता रहा.

Youth Congress Protest Haldwani
हल्द्वानी कोतवाली के बाहर पुलिस बल (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

यूथ कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने और रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में कार्रवाई होने तक उनका विरोध जारी रहेगा. प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा. अब इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस और पुलिस-प्रशासन के बीच सियासी टकराव और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-