ETV Bharat / state

रायपुर में युवा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, बीजेपी दफ्तर घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

पुलिस की मजबूत बैरिकेडिंग के चलते युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर तक नहीं पहुंच सके.

Youth Congress protest
रायपुर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 22, 2026 at 8:17 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: शनिवार को एक और जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा कांग्रेस भवन का घेराव करने निकली, वहीं दूसरी ओर युवा कांग्रेस बीजेपी कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंच गई. दोनों ही दल के कार्यकर्ता एक दूसरे के कार्यालय को घेराव करने की कोशिश में पुलिस से उलझते नजर आए. लेकिन पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्रदर्शनकारी कांग्रेस या भाजपा कार्यालय तक नहीं पहुंच पाए.

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आकाश शर्मा के नेतृत्व में राजधानी के भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर को घेरने के लिए निकले थे. लेकिन रास्ते में ही पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झूमाझटकी देखने को मिली. इस दौरान पुलिस ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अस्थाई रूप से गिरफ्तार भी किया.

Youth Congress protest
रायपुर (ETV Bharat)

भाजयुमो और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे का दफ्तर घेरने निकले

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि "हम लोग गांधी जी के अनुयायी हैं. आज देश में जो माहौल है और जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, सब लोग परेशान हैं. रोजगार की व्यवस्था बिगड़ी हुई है. कल हमारे युवा साथियों ने आंदोलन किया तो बीजेपी को शर्म आ गई. उस समय बीजेपी को शर्म नहीं आई जब नेता प्रतिपक्ष को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जाती है. इन्हीं सब सवालों को लेकर हम भाजपा कार्यालय को घेरने जा रहे थे. पुलिस हमें बर्बरतापूर्वक मारते और घसीटते हुए गिरफ्तार कर ले गई. ये आंदोलन की शुरुआत है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में हम आंदोलन करते रहेंगे. युवाओं के बारे में पूछने का काम युवा कांग्रेस का है और यह काम युवा कांग्रेस पूरे देश भर में करती रहेगी."

Youth Congress protest
रायपुर (ETV Bharat)
Youth Congress protest
रायपुर (ETV Bharat)


'एप्स्टीन फाइल' का उठाया मुद्दा

युवा कांग्रेस ने अपने विरोध के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम कथित 'एप्स्टीन फाइल' में आने के मुद्दे को भी रखा. इतने गंभीर मामले पर सरकार की ओर से स्पष्ट और पारदर्शी जवाब नहीं दिया जा रहा है. इसके साथ ही अमेरिका के साथ कथित किसान-विरोधी समझौते और लोकतांत्रिक विरोध को देश विरोध बताकर दबाने के प्रयासों को भी उन्होंने मुद्दा बनाया.

हसदेव में पेड़ों की कटाई के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्ला बोल

हसदेव में पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया, आदिवासियों के समर्थन में उतरे युवक कांग्रेसी
राहुल टिकरिहा विवाद: कांग्रेस का साय सरकार पर हमला, आकाश शर्मा बोले-पीड़ित को न्याय नहीं, कार्यकर्ताओं पर FIR