ETV Bharat / state

रेवाड़ी में निजी कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या, शव के पास मिला सुसाइड नोट, एक महीने पहले हुई थी शादी

Youth commits suicide in Rewari: रेवाड़ी में निजी कंपनी कर्मचारी ने कमरे में आत्महत्या कर ली. मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है.

Youth commits suicide in Rewari
Youth commits suicide in Rewari (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 10, 2026 at 8:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी: बावल क्षेत्र के जलियावास गांव में निजी कंपनी कर्मचारी ने कमरे में आत्महत्या कर ली. मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने भाई को उधार चुकाने, मर्जी से सुसाइड करने और किसी को परेशान ना करने की बात लिखी है. बताया जा रहा है कि मृतक की एक महीने पहले ही शादी हुई थी. सूचना मिलने पर बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी.

रेवाड़ी में युवक ने की आत्महत्या: मृतक की पहचान सुजीत के रूप में हुई है. सुजीत उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला था. वो अपने छोटे भाई जयकुमार के साथ बावल की एक कंपनी में काम करता था. दोनों भाई बावल में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे. सुजीत दिन की शिफ्ट में काम करता था. जबकि उसका छोटा भाई जयकुमार रात की शिफ्ट में उसी कंपनी में काम करता है.

रेवाड़ी में निजी कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या (Etv Bharat)

शव के पास से मिला सुसाइड नोट: जयकुमार ने बताया कि शनिवार को जब वो नाइट शिफ्ट पूरी कर कमरे पर लौटा, तो उसने देखा कि सुजीत का शव फंदे से लटका हुआ है. उसने तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी. जयकुमार ने बताया कि "एक महीने पहले ही सुजीत की शादी हुई थी. शादी के बाद वो गांव से ड्यूटी पर लौटा था, जबकि उसकी पत्नी अभी गांव में ही रहती है." पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट मिला है.

यूपी का रहने वाला था युवक: कसोला थाने में तैनात जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि आज सूचना मिली थी गांव जलियावास में एक कमरे पर यूपी के रहने वाले युवक ने सुसाइड कर लिया. शव के पास से सुसाइड नोट मिला है. अभी जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- रेवाड़ी में हॉकी खिलाड़ी से रेप मामला, आरोपी जूनियर कोच को दो दिन की पुलिस रिमांड, पीड़िता का हो चुका गर्भपात