ETV Bharat / state

लखनऊ में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मेरा मरा हुआ चेहरा गर्लफ्रेंड को दिखा देना

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हैंडराइटिंग और तथ्यों की जांच कर रही है.

लखनऊ में युवक ने दी जान.
लखनऊ में युवक ने दी जान. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 10:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : कैसरबाग इलाके में रविवार को एक 21 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. युवक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को दोष न देते हुए अपनी एक अंतिम इच्छा लिखी है. युवक अमीनाबाद मेडिसिन मार्केट में काम करता था.

मृतक की पहचान उन्नाव के रहने वाले अवधेश प्रसाद (21) पुत्र काली प्रसाद के रूप में हुई है. अवधेश कैसरबाग के ख्यालीगंज में किराए के मकान में रहता था. शनिवार रात काम से लौटने के बाद कमरे में चला गया. रविवार सुबह जब काफी देर तक अवधेश दिखाई नहीं दिया, तो मकान मालिक ने खोजबीन की, तो अवधेश छत पर मरणासन्न हालत में पड़ा था.

सूचना पर पहुंची पुलिस उसे तुरंत बलरामपुर अस्पताल ले गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. ​पुलिस को तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में अवधेश ने लिखा है, मेरी मौत के लिए कोई दूसरा व्यक्ति दोषी नहीं है. यह कदम अपनी मर्जी से उठा रहा हूं. नोट के अंत में उसने लिखा कि मरने के बाद उसका चेहरा उसकी प्रेमिका को जरूर दिखाया जाए.

​परिजनों और भाई राजेश के मुताबिक, अवधेश पिछले कुछ समय से किसी लड़की के साथ फोन पर लगातार संपर्क में था. परिजनों को अंदेशा है कि इसी प्रेम-प्रसंग या फोन पर हुई किसी अनबन के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया.

कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर हैंडराइटिंग और तथ्यों की जांच कर रही है. अवधेश के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है.

यह भी पढ़ें : लखनऊ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल; ADCP और ACP स्तर के पांच अधिकारियों का ट्रांसफर, सौम्या पांडेय को साइबर सेल की कमान