ETV Bharat / state

बैनर फाड़ने पर दबंगों ने किया हमला; फायरिंग के बाद युवक को पीटा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

​मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि ​मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. ​

मलिहाबाद कोतवाली
मलिहाबाद कोतवाली (Photo credit: police)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : December 17, 2025 at 11:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ढेढेमऊ गांव में बुधवार शाम भाजपा का बैनर फाड़ने को लेकर विवाद का मामले सामने आया है. आरोप है कि दबंगों ने एक कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला और फायरिंग की. आरोप है कि दबंगों ने असलहे के बट से हमलाकर सिर फोड़ दिया. लहूलुहान हालत में पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है.




​पुरवा निवासी पीड़ित अनुपम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह भाजपा कार्यकर्ता है. गांव में पार्टी के प्रचार बैनर लगे हुए थे. आरोप है कि बुधवार शाम को गोलू गाजी, दानिश, कामिल और उनके करीब आधा दर्जन अज्ञात साथियों ने बैनरों को फाड़ना शुरू कर दिया. पीड़ित ने विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए.

तहरीर के मुताबिक, पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दो फायर झोंक दिये. जिसके बाद आरोपियों ने युवक को घेर लिया और असलहे के बट व लात-घूसों से हमला कर दिया. इस हमले में अनुपम का सिर फट गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं.




आरोप है कि घटना के दौरान मौजूद एक युवक ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे भी धमकाया. आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित का आरोप है कि हमलावर क्षेत्र के दबंग हैं.



​मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि ​पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. ​आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं. ​जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें : सहारनपुर में पुलिस चौकी के पास पिकअप चालक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम