ETV Bharat / state

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया था युवक, पुलिस ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

किरायेदार ने मकानदार की बेटा को शादी का झांसा देकर भगा ले गया.

नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 8:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था, किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पनकी रोड से सोमवार को दबोच लिया. आरोपी की पहचान उपेंद्र के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फर्रुखाबाद का निवासी है और वर्तमान में कल्याणपुर के कश्यप नगर में किराए के मकान में रह रहा था.

कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी उपेंद्र काफी समय से नाबालिग बच्ची को परेशान कर रहा था. इस दौरान उसने किशोरी को शादी के सपने दिखाए, जिसके बाद किशोरी बिना बताए घर से अचानक लापता हो गई. परिजनों ने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन जब कहीं नही मिली, तो कल्याणपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी उपेंद्र को कल्याणपुर-पनकी रोड से गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने आरोपी के पास से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है.

कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के अनुसार पूछताछ में उपेंद्र ने बताया की वह नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया है.