ETV Bharat / state

शादी का झांसा शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; वीडियो वायरल करने की दी धमकी, कानपुर में युवक गिरफ्तार

थाना प्रभारी का कमलेश राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बीते दिसंबर माह में ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था.

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 10:24 PM IST

|

Updated : March 3, 2026 at 10:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर : रावतपुर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और यौन शोषण का एक मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, रावतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मुलाकात आशीष पांडेय नाम के युवक से हुई थी. एक समारोह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर साझा किया. जिसके बाद उनके बीच बातचीत शुरू हो गया.

युवती का आरोप है युवक उसे बहला-फुसलाकर एक निजी होटल में ले गया. वहां उसने शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब पीड़िता ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया.

युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी. धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने रावतपुर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस की टीमें लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थीं. मंगलवार को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.



रावतपुर थाना प्रभारी का कमलेश राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बीते दिसंबर माह में ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था. पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी. मंगलवार को आरोपी आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें : लखीमपुर खीरी में गूंगी बहरी मंदबुद्धि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म; आरोपी फरार, गांव में तनाव

Last Updated : March 3, 2026 at 10:35 PM IST