ETV Bharat / state

सिरसा के डबवाली में युवती के साथ रेप, शादी का झांसा देकर शोषण, जाति को लेकर अपमानित करने का आरोप

हरियाणा के सिरसा के डबवाली में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

young woman was raped in Dabwali Sirsa Police Registered Case
सिरसा के डबवाली में युवती के साथ रेप (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 16, 2026 at 8:13 PM IST

|

Updated : February 16, 2026 at 8:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरसा : हरियाणा के सिरसा के डबवाली में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद रेप का केस दर्ज कर लिया है. मामले की तफ्तीश जारी है.

शादी का झांसा देकर रेप : सिरसा के डबवाली शहर में एक युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर और उसके परिवार पर शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना और जबरन दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शोषण किया गया और बाद में जाति को लेकर अपमानित भी किया गया. 25 जून 2025 को वो लिखित सहमति के आधार पर 19 वर्षीय युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी. आरोप है कि इस दौरान तनिश और उसके माता-पिता ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए गए.

सिरसा के डबवाली में युवती के साथ रेप (Etv Bharat)

पुलिस ने किया केस दर्ज : जब उसने इसकी शिकायत युवक के माता-पिता से की तो उन्होंने शादी का हवाला देकर उसे चुप रहने को कहा. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया. इस मामले में डबवाली के डीएसपी हेडक्वार्टर कपिल अहलावत ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले में जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Last Updated : February 16, 2026 at 8:20 PM IST