कानपुर में किशोरी ने किया सुसाइड; प्रेमी से झगड़े के बाद से तनाव में थी
ACP अमित चौरसिया ने बताया कि शनिवार सुबह किशोरी का शव बरामद किया गया है. पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 28, 2026 at 2:01 PM IST
कानपुर: ग्वालटोली थाना क्षेत्र में 16 साल की एक किशोरी ने प्रेमी से हुए झगड़े के बाद मौत को गले लगा लिया. युवती ने शुक्रवार देर शाम गंगा में कूदकर जान दे दी. शनिवार सुबह किशोरी की लाश बरामद हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ACP अमित चौरसिया ने बताया कि शनिवार सुबह किशोरी का शव बरामद किया गया है. पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पीएम रिपोर्ट मिलने और परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
मृतका के पिता ने बताया कि वह चाट का ठेला लगाते हैं. शुक्रवार की रात सब कुछ सामान्य लग रहा था. देर रात काम से लौटने के बाद उन्होंने बेटी से खाना परोसने के लिए कहा और खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए.
रात में करीब 12 बजे के बाद उनकी बेटी चुपचाप घर से निकल गई. जब देर रात परिजनों की आंख खुली और बेटी बिस्तर पर नहीं मिली, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा.
परिजनों के अनुसार, किशोरी का पिछले 6 महीने से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. पिता ने बताया कि उन्हें इस रिश्ते की जानकारी थी और वह अपनी बेटी की खुशी के लिए उसकी शादी उस युवक से कराने को भी राजी हो गए थे.
हालांकि, शुक्रवार को बेटी का उसके प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. वह काफी मानसिक तनाव में थी. आशंका है कि इसी तनाव में उसने गंगा में छलांग लगा दी है.
यह भी पढ़ें: नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, सुसाइड नोट न मिलने से गुत्थी उलझी

