वृंदावन में सोसायटी की 9वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत; खिड़की पर नहीं लगा था शीशा
CO सदर पीतम पाल सिंह ने बताया 112 पर सूचना मिली थी कि 9वीं मंजिल से गिर कर लड़की की मौत हो गई है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 26, 2026 at 6:48 AM IST
वृंदावन: केशव धाम पुलिस चौकी के पास कृष्णा शरणम् सोसायटी की 9वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत हो गई है. सोसायटी के फ्लैट नंबर 802 में खिड़की पर शीशा नहीं लगा था, उसी खिड़की से गिरकर युवती की मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
CO सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी, कि 9वीं मंजिल से गिर कर लड़की की मौत हो गई है. मृतका की पहचान रितिका गोयल (25) के रूप में हुई है. इस प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
कृष्णा शरणम् सोसाइटी के फ्लैट नंबर 802 में खिड़की पर शीशा नहीं लगा था. उसी खिड़की से गिरने की बात सामने आ रही है. पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से और जानकारी जुटा रही है.
CO सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि केशव कृष्णा शरणम् सोसाइटी की 9वीं मंजिल के फ्लैट संख्या 802 में रितिका गोयल अपनी मां और बहन के साथ पिछले कई महीनों से रहती थी. बुधवार को वह खिड़की के सहारे खड़ी हुई थी, तभी अचानक खिड़की से गिरकर रितिका की मौत हो गई है.
इसी सोसायटी में संत प्रेमानंद जी का फ्लैट: जानकारी के मुताबिक, इसी सोसाइटी में आध्यात्मिक संत प्रेमानंद जी महाराज का भी फ्लैट है. कृष्णा शरणम् सोसाइटी में रोजाना हजारों लोग संत प्रेमानंद जी का दर्शन करने पहुंचते हैं. संत प्रेमानंद जी अपने फ्लैट से ही आश्रम के लिए रवाना होते हैं.

