ETV Bharat / state

श्रीगंगानगर: खड़ी कार में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि लावारिस कार के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Police cordoned off the scene
पुलिस ने की घटनास्थल की घेराबंदी (ETV Bharat Sriganganagar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 1, 2026 at 6:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

श्रीगंगानगर: शहर के सेक्टर-17 क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब हनुमानगढ़–श्रीगंगानगर स्टेट हाईवे पर लावारिस हालत में खड़ी एक कार में युवक का शव मिला. राहगीरों और आसपास के लोगों ने जब कार में शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया. पुलिस ने कार की खिड़की खोलकर शव को बाहर निकाला.

थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान हनुमानगढ़ निवासी पालाराम (22) के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में शव की स्थिति संदिग्ध पाई गई. युवक की हत्या की आशंका है. हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

पढ़ें: बालोतरा: खेत में मिला 7 दिन से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी. घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर उच्च पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. वहीं कार के मालिक और मृतक की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर जांच प्रक्रिया शुरू की.