ETV Bharat / state

दिनदहाड़े 5 गोलियां मारकर युवक की हत्या; वारदात से लोग सहमे, जांच जारी

थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील (37) पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी जाटव चौक के तौर पर हुई है.

दिनदहाड़े 5 गोलियां मारकर युवक की हत्या.
दिनदहाड़े 5 गोलियां मारकर युवक की हत्या. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 26, 2026 at 9:28 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरनगर: दिनदहाड़े भरे बाजार में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी ने युवक को एक-दो नहीं 5 गोलियां मारीं. मर्डर के बाद आरोपी अपना असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गया.

वहीं, बाजार में गोली चलने से अफरातफरी का माहौल बन गया, हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना रामराज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर की है.

थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील (37) पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी जाटव चौक, रामराज ढाल के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार दोपहर सुनील बाजार पहुंचा था.

तभी पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे घेर लिया और सुनील पर एक के बाद एक पांच राउंड फायरिंग की. इसमें एक गोली सुनील की कनपटी पर और एक सीने में लगी. तीन गोलियां कमर में लगीं हैं. गोली लगते ही सुनील लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव और बहसूमा थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मोर्चरी भिजवाया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान लगभग साफ है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बेकाबू कार पेड़ से टकराकर पलटी, तीन युवकों की मौत; लखनऊ-प्रयागराज पर हुआ हादसा