ETV Bharat / state

बस्ती में पुरानी रंजिश में बीच सड़क पर युवक को पीटा; कोचिंग में दोनों का हुआ था विवाद

सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 11:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्ती : जिले के सदर कोतवाली के डारीडीहा गांव के पास बाइक से जा रहे युवक को लाठी डंडों से पीटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक के साथ जा रही बहनों के सामने दबंगों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया. आरोप है कि मारपीट पुरानी रंजिश के चलते की गई है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि ईटीवी भारत वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने दी जानकारी. (Video credit: ETV Bharat)

सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि थाना कोतवाली जनपद बस्ती के एक वायरल वीडियो में कुछ लड़कों द्वारा एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट की जा रही है. बाइक सवार युवक विक्रांत सिंह ने बताया कि वह एक कोचिंग में पढ़ाई करते हैं. उनका आरोप है कि कोचिंग में पढ़ने वाले एक छात्र विवेक सिंह के साथ उनका विवाद हुआ और उनकी कहासुनी हाथापाई हुई थी.

सीओ ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि वह अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ जा रहे थे तभी आरोपी छात्र ने मारपीट की. जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. मारपीट में संलिप्त एक आरोपी की पुलिस टीम की ओर से गिरफ्तारी की गई है. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी जो शामिल थे उनकी जानकारी कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

सीओ ने बताया कि पीड़ित का कहना है कि घटना केवल मारपीट की थी. इसमें किसी प्रकार का महिला अपराध व छेड़खानी जैसी घटना घटित नहीं हुई है. पीड़ित ने इसकी पुष्टि की है कि छात्रों का कोचिंग संबंधी आपसी विवाद था. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें : बैनर फाड़ने पर दबंगों ने किया हमला; फायरिंग के बाद युवक को पीटा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस