ETV Bharat / state

"अम्मी मेरा सफ़र खत्म हो रहा है, मेरी नन्हीं गुड़िया का ख्याल रखना", ट्रेलर के केबिन में फंसे नूंह के युवक के आखिरी शब्द

हरियाणा के नूंह में ट्रेलर के केबिन में फंसे युवक का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है.

Young man trapped badly in trailer cabin after road accident in Nuh Shahrukh khan
ट्रेलर के केबिन में फंसे नूंह के युवक के आखिरी शब्द (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 22, 2026 at 9:27 PM IST

|

Updated : August 22, 2026 at 9:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह : सोशल मीडिया पर इन दिनों नूंह के एक युवक का बेहद मार्मिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क हादसे के बाद ट्रेलर के केबिन में बुरी तरह फंसा युवक अपनी मां को पुकारते हुए आखिरी बात कह रहा है. उसकी एक लाइन सुनकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं.

"अम्मी मेरा सफर अब खत्म हो रहा है": वायरल वीडियो में युवक कहता सुनाई दे रहा है कि "अम्मी मेरा सफर अब खत्म हो रहा है, मेरी उस नन्हीं सी गुड़िया का ख्याल रखना जिसे मैं देख भी नहीं पाया". मृतक की पहचान नूंह जिले के गांव खानपुर घाटी निवासी शाहरुख खान के रूप में हुई है. शाहरुख पेशे से ट्रक चालक था और उसका ट्रेलर विशाखापट्टनम में हादसे का शिकार हो गया. हादसा इतना भीषण था कि शाहरुख केबिन में बुरी तरह फंस गया. स्थानीय लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की और उसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया.

"अम्मी मेरा सफ़र खत्म हो रहा है" (ETV Bharat)

शाहरुख खान ने दम तोड़ा : वीडियो में शाहरुख घबराई आवाज में अपनी अम्मी को याद कर रहा है और कह रहा है कि उसकी एक छोटी सी बेटी है जिसका चेहरा तक उसने नहीं देखा, उसका ख्याल रखा जाए. लोग उसे हिम्मत बंधाते रहे, लेकिन केबिन में बुरी तरह फंसे होने के कारण उसे निकाला नहीं जा सका और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया.

बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाया था : ये दर्दनाक वीडियो पूरे नूंह और राजस्थान के मेवात क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है. तावडू के गांव चाहल्का निवासी और पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता चौधरी खालिद आलम ने भी इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर कर भावुक पोस्ट लिखी है, जिसे लोग लगातार शेयर कर रहे हैं. परिजन अरशद ने बताया कि शाहरुख करीब ढाई महीने पहले गांव से ट्रक लेकर गया था. वो कोलकाता से बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ था और फिर बेंगलुरु से गाड़ी भरकर घर लौट रहा था. परिवार में 30 अगस्त को शादी का कार्यक्रम है, जिसमें उसे शामिल होना था. शाहरुख चार भाईयों में से एक था. उसकी 10 दिन की नवजात बेटी है, जिसका चेहरा वो देख भी नहीं पाया था. उसकी मौत से गांव में मातम छाया हुआ है. परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई है

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर स्टंटबाज़ी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच जारी

ये भी पढ़ें : नूंह में थार ने ट्रैक्टर को खींचा, वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर अरेस्ट, आरोपियों ने मांगी माफी

ये भी पढ़ें : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक ड्राइवर का डेंजरस स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Last Updated : August 22, 2026 at 9:59 PM IST