दिल्ली के अंबेडकर नगर में चाकू गोद कर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के अंबेडकरनगर थाना इलाके में एक युवक की बेरहमी से चाकू से गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है.

Published : January 7, 2026 at 8:21 PM IST
|Updated : January 7, 2026 at 8:26 PM IST
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकरनगर थाना इलाके में एक युवक की बेरहमी से चाकू से गला रेत कर मंगलवार की शाम हत्या कर दी गई. युवक की पहचान 24 वर्षीय करन के रूप में हुई है, जिसकी शादी नवंबर 2025 में हुई थी. इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश दिल्ली पुलिस कर रही है. इस पूरी घटना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे घटना की छानबीन करने में लगी हुई है और अपराधियों की तलाश जारी है.
इस घटना की सूचना मृतक की मां को तब मिली जब मां ड्यूटी से घर पहुंची और जब घर में अपना बेटा को नहीं देखती है तो उसकी तलाश करने लगती है. तभी फोन से किसी के द्वारा सूचना दी जाती है कि उसके बेटे करण को किसी ने चाकू मार दिया है वह अस्पताल में भर्ती है. इसके बाद वह अस्पताल पहुंचती है तो पता चलता है कि उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा.
इस पूरे मामले में दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया है कि अस्पताल के माध्यम से दक्षिणपुरी इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है. इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है. इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
बता दें कि इससे पहले पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में 5 जनवरी को दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया. लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक मकान में युवक ने अपनी सगी मां, भाई और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी. इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने के बजाय सीधे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों में दहशत का माहौल है.
ये भी पढ़ें:
- मां-भाई और बहन का कत्ल कर थाने पहुंचा बेटा... ट्रिपल मर्डर से दिल्ली के लक्ष्मी नगर में दहशत
- दिल्ली में बेखौफ बदमाश! अब त्रिलोकपुरी में 17 वर्षीय छात्र की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
- शकरपुर में बदमाशों ने बीच बाजार युवक की चाकू मारकर की हत्या,लोगों में भारी रोष,घंटों का लगाया जाम
- ग्रेटर नोएडा में साउथ कोरिया के युवक की चाकू गोदकर हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

