ETV Bharat / state

देहरादून में युवक की धारदार हथियार से हत्या का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही मामले की जांच जारी है.

DEHRADUN CRIME NEWS
रायपुर थाना क्षेत्र में हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 23, 2026 at 3:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: राजधानी देहरादून में दिनों दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है. रायपुर थाना क्षेत्र की रक्षा विहार मुस्लिम बस्ती में 21वर्षीय इफ्तिखार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने अनस, आरिस, जावेद समेत अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है.परिजनों ने कहा अनस के कार्यालय में इफ्तिखार के साथ मारपीट की गई.

बता दें देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना प्राप्त हुई कि रक्षा विहार मुस्लिम बस्ती, मस्जिद के पास एक व्यक्ति कांच से चोटिल हुआ है. उसे उसके साथियों ने उपचार के लिए इन्द्रेश अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी मृत्यु हो गई है. सूचना पर रायपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर जानकारी की गई. मृतक युवक की पहचान इफ्तिखार के रूप में हुई. पुलिस ने मृतक के शव की पंचायतनामा भर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी भिजवाया.

घटना के प्रारंभिक जांच में आसपास के लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि इफ्तिखार व अनस आपस मे मित्र थे. शाम के समय अनस के ऑफिस में एक साथ बैठे थे. इस दौरान उन दोनों में दूध पीने को लेकर शर्त लगी और दोनों ने एक-एक किलो दूध पिया और आपस में जोर आजमाइश करने लगे. आपसी जोर आजमाइश में धक्का लगने से इफ्तिखार कांच के दरवाजे पर गिर गया. दरवाजे के शीशा टूट कर उसके दाहिने हाथ की बगल में घुस गया. जिससे अत्यधिक रक्त श्राव होने के कारण उसको तत्काल अनस एवं अन्य साथियों द्वारा इन्द्रेश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

वहीं, मामले में इफ्तिखार के बड़े भाई इंतजार आलम ने बताया है इफ्तिखार इंद्रा मार्किट में कपड़ों की दुकान चलाता था. कल रात को दुकान से आने के बाद घर के बराबर में एक गोदाम में दोस्तो के पास गया. वहीं, किसी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया. जिसके बाद दोस्त इफ्तिखार को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर घूमते रहे. इस बीच दोस्तों ने परिजनों को घटना के बारे में सूचना नहीं दी.

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है. घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया जा रहा है. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा थाना रायपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया. सम्पूर्ण प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के शामिल 3 नामजद अभियुक्तों को आँचल डेरी रोड रायपुर से गिरफ्तार किया है.

पढे़ं- देहरादून में गाड़ी हटाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप, 3 गिरफ्तार

पढे़ं- इंजीनियरिंग की कमी या फिर लापरवाही! हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर सड़क हादसों के खतरनाक प्वाइंट

पढे़ं- उत्तराखंड एसटीएफ का बड़ा एक्शन, नकली दवाओं के कारोबार का मास्टरमाइंड गिरफ्तार