ETV Bharat / state

पलामू में युवक के अपहरण के बाद हत्या! कई लोग हिरासत में, एसपी ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई

पलामू में एक दिन पहले युवक का अपहरण हुआ था. जिसका शव रविवार को बरामद किया गया है.

MAN MURDERED IN PALAMU
मृतक की फाइल फोटो (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 26, 2026 at 10:55 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद एक युवक की हत्या हुई है. शनिवार की रात युवक का रेडमा के समदा आहर के पास से अपहरण हुआ था और रविवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुई है.

पड़ोसी पर लगा था अपहरण का आरोप

अपहरण का आरोप विनीत के पड़ोस में रहने वाले प्रदीप तिवारी और उसके भाई पर लगा था, जो फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं. शव बरामद होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी. पलामू एसपी कपिल चौधरी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले में छानबीन की है. इस दौरान स्निफर डॉग के माध्यम से भी अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया गया है. इधर, घटना से नाराज लोगों ने रेडमा में रोड जाम कर दिया है.

जानकारी देते एसपी कपिल चौधरी (Etv Bharat)

पुलिस मामले की जांच कर रही है

डीएसपी राजीव रंजन ने शव बरामद होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले में आगे की छानबीन की जा रही है. कई लोग हिरासत में लिए गए हैं. वहीं, एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस को आवेदन मिले हैं. पुलिस का अनुसंधान जारी है. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एसपी ने लोगों से आग्रह किया कि इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो पुलिस के साथ साझा करें. उनकी पहचान को गोपनीय रखा जाएगा. एसपी ने कहा कि जमीन विवाद में अपराधीकरण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

कैसे हुआ अपहरण

दरअसल, शनिवार रात विनीत तिवारी नामक युवक समदा आहर के पास मौजूद था. इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज की. इसके बाद युवक का अपहरण कर लिया गया. परिजनों ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. घटनास्थल से एक कार भी बरामद की गई है.

ये भी पढ़ें-

15 साल पुराने प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: सुपारी देकर युवक की हुई थी हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

जमीन की लड़ाई में सफेदपोश ने दी थी पांच लाख की सुपारी, पुलिस की गिरफ्त में 8 अपराधी

ऑटो चालक का अपहरण, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही मामले की जांच