ETV Bharat / state

नशे की गिरफ्त में फंसे युवक ने जीवन लीला की समाप्त, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

खटीमा में युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक नशे की गिरफ्त में फंसा हुआ था.

Khatima
नशे की गिरफ्त में फंसे युवक ने जीवन लीला की समाप्त (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 2, 2026 at 7:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

खटीमा: उधम सिंह नगर के खटीमा में नशे के कारण एक युवक की जान चली गई. 32 वर्षीय अविवाहित युवक दीपक बिष्ट ने दोपहर के समय घर के बाथरूम में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. युवक ने पहला प्रयास असफल होने के बाद दूसरी बार फिर से खौफनाक कदम उठाया था. पुलिस के अनुसार युवक नशे का आदी बताया जा रहा है.

खून ज्यादा बहने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया: पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर 1 बजे के भूड़ महोलिया वार्ड नंबर 12 निवासी अविवाहित दीपक सिंह पुत्र बहादुर सिंह 32 वर्ष ने खुद घर के बाथरूम में खौफनाक कदम को अंजाम दिया. चीख पुकार सुनकर परिजनों ने खून से लथपथ दीपक को गंभीर हालत बाहर निकाला और पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर घटना की सूचना दी. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, अत्यधिक खून बहने से युवक की मौत हो चुकी थी.

नशे की गिरफ्त में फंसे युवक ने जीवन लीला की समाप्त (VIDEO-ETV Bharat)

परिवार में सबसे छोटा था दीपक: मृतक दीपक के बड़े भाई प्रकाश सिंह ने बताया कि दीपक सिंह ने सुबह भी किसी अन्य तरीके से आत्महत्या करने का प्रयास किया था. मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था. दीपक, बड़ा भाई प्रकाश सिंह मझला भाई कमल सिंह और माता देवकी देवी और पिता बहादुर सिंह को रोता बिलखता छोड़ गया.

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हाउस खटीमा भेज दिया. इस दौरान मौके पर खटीमा के पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल सिंह रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई पंत किशोर पंत आदि मौजूद रहे.

पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत के अनुसार, युवक दीपक ने खुद को धारदार हथियार घायल कर अपनी जान ली. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है. युवक नशे का आदि था. जिसने सुबह के समय भी आत्महत्या का प्रयास किया था. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के हर एंगल की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: