दहशत में बहराइच ! तेंदुए ने फिर मारा पंजा
बाइक सवार ने तेंदुए से भिड़ कर जान बचाई. हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 7, 2026 at 2:57 PM IST
|Updated : January 7, 2026 at 6:55 PM IST
बहराइच: बाइक सवार युवक पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया. जिससे एक बार फिर इलाके में दहशत फैल गई है. घायल युवक को शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कल ही एक तेंदुआ पकड़ा गया था. जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी.
तेंदुए ने किया हमला: कतर्नियाघाट के मोतीपुर रेंज के अड़गोडवा सियापुरवा के रहने वाले 31 वर्षीय वीरेंद्र पाल सिंह बाइक से खेत के रास्ते धौरहरा जा रहे थे. तभी गन्ने के खेत से निकल कर तेंदुए ने हमला कर दिया. वीरेंद्र अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए से भीड़ गए, और आपनी जान बचाई.
लड़कर जान बचाई: वीरेंद्र ने बताया कि जैसे ही तेंदुए ने उन पर हमला किया. उन्होंने भी तेंदुए के चेहरे पर मारना शुरू कर दिया. इसके बाद वह बाइक लेकर गिर पड़े और तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया. घायल वीरेंद्र ने हमले की सूचना परिजनों समेत वन विभाग को दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने वीरेंद्र को स्थानीय अस्पताल ले गए. जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
तेंदुए के हमले से वीरेंद्र के शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म होने कि वजह से मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया. इस मामले में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि हमले में घायल युवक को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. युवक की हालत स्थिर है.
आपको बता दें कि कल ही वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुए को पकड़ा गया था जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी. लेकिन फिर से तेंदुए ने हमला कर इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. वहीं डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा गया है और इलाके के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. जरूरत ना होने पर घरों के अंदर रहने की बात कही गई है.
यह भी पढ़ें : बलरामपुर में तेंदुआ के हमले में महिला की मौत, जंगल में लकड़ी बिनने गई थी, एक महीने में तीन की गई जान
यह भी पढ़ें : बहराइच में फिर तेंदुए का हमला, वन विभाग की टीम ने पकड़ा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

