ETV Bharat / state

ग्रेटर नोएडा में साउथ कोरिया के युवक की चाकू गोदकर हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका ने अपने साउथ कोरियन लिव- इन पार्टनर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी.

साउथ कोरिया के युवक की चाकू से गोदकर हत्या
साउथ कोरिया के युवक की चाकू से गोदकर हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : January 4, 2026 at 9:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित सेक्टर-150 में साउथ कोरियन नागरिक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. इस हत्या का आरोप मृतक युवक की लिव-इन पार्टनर पर है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके आलावा, इसकी सूचना दक्षिण कोरियाई दूतावास दे दी गई है.

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने इस संबंध में बताया कि 4 जनवरी 2026 को GIMS अस्पताल से पुलिस को मेमो के जरिए सूचना मिली कि एक विदेशी नागरिक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है. सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी प्रेमिका ने खुद ही घायल प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, आपसी विवाद के बाद युवती ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया है.

साउथ कोरिया के युवक की चाकू से गोदकर हत्या (ETV Bharat)

एडीसीपी सुधीर कुमार ने ये भी बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के पीछे की मुख्य वजह का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ कर रही है. मृत व्यक्ति साउथ कोरिया का रहने वाला है, तथा युवती मणिपुर की रहने वाली है. दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में काफी समय से साथ रह रहे थे. उक्त प्रकरण में थाना नॉलेज पार्क पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया है.

बता दें कि विदेशी नागरिक की हत्या के बाद सोसाइटी में हड़कंप मचा हुआ है. मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की भी जांच की जा रही है. फिलहाल, पुलिस हत्या के पीछे के सटीक कारणों और आपसी विवाद की वजहों का पता लगा रही है.

ये भी पढ़ें:

  1. नोएडा में साढ़ू की बेरहमी से हत्या, ई-रिक्शा से ले जाकर दबाया गला; तीन आरोपी गिरफ्तार
  2. रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी हत्या केस: बेटों ने कराया पिता का मर्डर, प्रॉपर्टी के लालच में पड़ोसी को दी थी 5 लाख की सुपारी
  3. संपत्ति विवाद में बहू ने की वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी की पीट-पीटकर हत्या, बिंदापुर से आरोपी गिरफ्तार