ETV Bharat / state

बस्ती में केक खाने से युवक की मौत; एक बच्चे की भी तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

डीएसपी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी.

युवक की मौत के बाद मौके पर मौजूद भीड़
युवक की मौत के बाद मौके पर मौजूद भीड़ (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 1, 2026 at 7:52 PM IST

|

Updated : March 1, 2026 at 9:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बस्ती : गौर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडाबर गांव में केक खाने से एक युवक की मौत हो गई. इस घटना में केक खाने से एक तीन वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ गई. जिला अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है.

डीएसपी स्वर्णिमा सिंह ने दी जानकारी. (Video credit: पुलिस मीडिया सेल)



पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, पिता संतोष सिंह ने बताया कि बेटे अमन सिंह (18) ने शनिवार शाम गांव की ही एक परचून की दुकान से दो केक खरीदे थे. अमन ने खुद भी केक खाया और एक बच्चे (3) को भी खिलाया था. पिता का आरोप है कि केक खाने के कुछ ही देर बाद दोनों बच्चों को तेज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी. बच्चों की हालत बिगड़ता देख परिजनों में हड़कंप मच गया और वे तत्काल उन्हें लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे.

हालत गंभीर होने के कारण अमन को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, बच्चे की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों के अनुसार, यह मामला गंभीर फूड पॉइजनिंग का लग रहा है, हालांकि सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और खाद्य नमूनों की जांच के बाद ही चल पाएगा.



सूचना मिलते ही गौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जहां से केक खरीदा गया था. डीएसपी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि केक खाने से एक युवक की मौत की बात कही जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी, जबकि दूसरे बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.



यह भी पढ़ें : बस्ती में बच्चों के सामने मां से दुराचार; महिला ने किया सुसाइड, आरोपी गिरफ्तार

Last Updated : March 1, 2026 at 9:19 PM IST