करनाल नेशनल हाईवे पर मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
करनाल नेशनल हाईवे पर एक युवक का शव मिला है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Published : May 16, 2026 at 3:21 PM IST
करनाल: करनाल के बसताड़ा गांव के पास झाड़ियां में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. राहगीरों ने शव दिखने के बाद घटना की सूचना घरौंडा पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक युवक के सिर के पीछे गहरी चोट है. पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया जिसने मौके से तथ्य इक्कठे किए. युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवाए. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है.
सिर पर मिले चोट के निशान: पुलिस की मानें तो करीब 25 वर्षीय युवक का शव बसताड़ा गांव में खेल स्टेडियम के पास झाड़ियां में पड़ा हुआ दिखाई दिया था. युवक के पीछे सर पर गहरे चोट के निशान है. युवक के एक हाथ पर पंजाबी में गोल्डी लिखा हुआ है जबकि एक हाथ में सिख धर्म का कड़ा भी डाला हुआ है. आसपास के लोगों से पुलिस के द्वारा युवक की पहचान करने के लिए उसकी फोटो दिखाई जा रही है. हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई.
जांच में जुटी पुलिस: इस पूरे मामले में घरौंडा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने कहा कि, "युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है क्योंकि उसके सर के पीछे गहरी चोट के निशान है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है. शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है. युवक की पहचान के लिए आसपास के थाने में सूचना दे दी गई है. अगर 72 घंटे में उसकी पहचान नहीं हो पाती तो, उसका पोस्टमार्टम करा कर नियम अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है."
ये भी पढ़ें:यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर चाकू से गोदा

