ETV Bharat / state

लातेहार में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

BODY FOUND IN LATEHAR
प्रतीकात्मक तस्वीर (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 4, 2026 at 1:43 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लातेहार: जिले के मनिका थाना अंतर्गत मटलौंग गांव के पास सुनसान स्थान पर एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक युवक की पहचान मटलौंग गांव निवासी रंजन सिंह उर्फ कारू सिंह के रूप में हुई है. युवक का शव जिस अवस्था में मिला है, इससे साफ लग रहा है कि इसकी हत्या की गई है. हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. थाना प्रभारी प्रभात दास ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

घटना को लेकर रंजन सिंह के पिता ने कहा कि 15 दिन पहले रांची गया था. बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने मटलौंग नर्सरी के पास रंजन सिंह का शव पड़ा हुआ देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने हल्ला मचाया. वहीं घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को भी दी गई. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि युवक के शव के पास एक बड़ा सा पत्थर फेंका हुआ है. जिसमें खून के दाग लगा हुए हैं. वहीं पास में ही युवक का हेलमेट भी फेंका हुआ है. प्रथमदृष्टया लग रहा है कि युवक की हत्या पत्थर से मारकर की गई है. रंजन के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है.

होली के दिन घटना से गांव में मातम

इधर होली के दिन युवक का शव बरामद होने से पूरे गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि काफी वर्षों के बाद गांव में इस प्रकार की घटना घटी है. घटनास्थल सड़क के नजदीक है. यह सड़क काफी व्यस्त भी है. संभावना है कि रात में ही घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना से गांव में मातम के साथ-साथ भय का भी माहौल उत्पन्न हो गया है.

जांच के बाद ही घटना की स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी: पुलिस

इधर थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी.

ये भी पढ़ें: जामताड़ा में अंतर्राज्यीय गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार, हत्या और लूट के साथ कई कांडों में थे शामिल

पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता, दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

पलामू मॉब लिंचिंग केस, लाठी डंडे से पीटने का आरोपी गिरफ्तार, लड़की से मिलने गया था युवक, बैट्री चोर बोल हुई थी हत्या