ETV Bharat / state

लखनऊ में युवक-युवती ने किया सुसाइड, रेलवे ट्रैक पर मिले दोनों के शव

तालकटोरा थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि आधार कार्ड से दोनों की पहचान हुई है.

लखनऊ में युवक-युवती ने किया सुसाइड
लखनऊ में युवक-युवती ने किया सुसाइड (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 5:57 PM IST

|

Updated : January 10, 2026 at 6:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : राजधानी के थाना तालकटोरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली. आलमनगर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर दोनों का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

लखनऊ में युवक-युवती ने किया सुसाइड (Video credit: ETV Bharat)

आधार कार्ड से हुई दोनों की पहचान : तालकटोरा थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि आलमनगर स्टेशन के पास रेलवे जलालपुर फाटक (डाउन लाइन) पर एक पुरुष एवं एक महिला के आत्महत्या किये जाने की सूचना मिली थी. सूचना पर थाना तालकटोरा पुलिस की ओर से तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की गई. फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि मौके से प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान हुई है. युवक की पहचान सूर्यकांत (40) और युवती की दीपाली (25) के रूप में हुई है. दोनों लखनऊ के रहने वाले हैं.

प्राइवेट ऑफिस में करते थे काम : थाना प्रभारी ने बताया कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती की गुमशुदगी दो दिन पूर्व दर्ज की गई थी. दोनों एक प्राइवेट ऑफिस में एक साथ कार्य करते थे. उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक जांच में यह तथ्य संज्ञान में आया है कि मृतक पूर्व से विवाहित था, जबकि मृतका अविवाहित थी. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं अन्य विधिक कार्यवाही के लिये भेजा गया है. थाना प्रभारी के मुताबिक, परिजनों को सूचित कर दिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ें : 35 लाख रुपये कर्ज में डूबे व्यक्ति ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिला शव

Last Updated : January 10, 2026 at 6:23 PM IST