रायबरेली में होली का बाजार गुलजार; योगी-मोदी के मखौटे युवाओं की पहली पसंद
Holi celebrations in Raebareli Yogi Modi masks are first choice of youth in the markets.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : March 2, 2026 at 4:18 PM IST
रायबरेली: पूरे देश में चार मार्च को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. वहीं, होली को लेकर रायबरेली के बाजार गुलजार हैं. शहर की सुपर मार्केट, केपरगंज, सब्जीमंडी मार्केट, डिग्री कॉलेज चौराहे पर दुकानदारों ने रंगों, पिचकारी और विभिन्न तरह के मुखौटों को बेचने के लिए लगाया हुआ है.
मोदी-योगी वाली पिचकारी: सुपर मार्केट इलाके में हर साल दुकान लगाने वाले अशोक वर्मा ने बताया कि इस बार पिछली होली की तरह मोदी-योगी वाली पिचकारी की डिमांड बढ़ गई है. बाजार में इस समय बिक रही मोदी की पिचकारी व मखौटे बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है.
योगी पिचकारी: वहीं योगी पिचकारी का मॉडल भी लोगों को भा रहा है. इस बार बाजार में पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम से बना मुखौटा भी खूब बिक रहा है. वहीं पुष्पा फिल्म के स्टाइल वाली पिचकारी युवाओं को खूब पसंद आ रहा हैं.


पिचकारी 50 रुपये से 100 रुपये तक: विकास ने बताया कि मोदी-योगी के नाम बने मुखौटे की कीमत 50 रुपये से 200 रुपये तक है. पिचकारी 50 रुपये से 100 रुपये कीमत में है. इसके अलावा रायफल गन भी 100 रुपये कीमत में बाजार में उपलब्ध है.
परिवार के साथ शॉपिंग करने आये अरविंद कुमार ने बताया कि बच्चों के एग्जाम खत्म हो गए हैं. परिवार के साथ वे आज होली की शॉपिंग करने आये हैं. उनकी पत्नी ने जहां गुजिया, पापड़ व रंग के सामान की खरीददारी की है. वहीं उनके 10 साल के बेटे सनी ने कार्टून वाली पिचकारी ली है.

यह भी पढ़ें: Watch: काशी की 'सुरमई होली; गंगा किनारे लोक कलाकारों ने सुरों से बांधा समां - HOLI 2026
यह भी पढ़ें: जोगीरा सारारा...होली के लिए हर्बल कलर, पालक, चुकंदर और मैदा, न आंखों को नुकसान और न स्किन एलर्जी

