ETV Bharat / state

होली पर तोहफा: सरकार दे रही फ्री गैस सिलेंडर, लेकिन ये एक शर्त पूरी करना है जरूरी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल दो मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराए जाते हैं.

सरकार दे रही फ्री गैस सिलेंडर
सरकार दे रही फ्री गैस सिलेंडर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : February 28, 2026 at 7:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/ गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में होली के त्योहार से पहले बड़ी संख्या में उज्ज्वल लाभार्थियों को प्रदेश की योगी सरकार फ्री सिलेंडर की सौगात देगी. गाजियाबाद में तकरीबन एक लाख 11 हज़ार 326 लाभार्थी लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि, मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को अपने गैस कनेक्शन की ई केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी.

ऐसे तमाम उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक ई केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की है उन्हें होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो सकती है. जिला पूर्ति विभाग के मुताबिक, गाजियाबाद में तकरीबन 1.11 लाख लाभार्थी हैं जिसमें से करीब 9 प्रतिशत लाभार्थियों ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की है. विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिले की सभी गैस एजेंसियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र के लाभार्थियों को ई-केवाईसी के बारे में जागरूक करें और प्रक्रिया को पूर्ण करने में सहयोग करें.

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी (ETV Bharat)

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल दो मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराए जाते हैं. होली और दिवाली के अवसर पर मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल दी जाती है. इस बार भी होली के मौके पर मुफ्त सिलेंडर रिफिल वितरण की तैयारी पूर्ण कर ली गई है लेकिन इसका लाभ केवल उन उपभोक्ताओं को ही मिल सकेगा जिनकी ई केवाईसी सत्यापित है.

अमित तिवारी ने आगे बताया, उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी पहले गैस सिलेंडर खरीदने हैं और भुगतान करते हैं. इसके बाद सरकार द्वारा सब्सिडी की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है. ऐसे उपभोक्ता जिनकी ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी उन्हें सब्सिडी की राशि खाते में पहुंचने में अड़चन आ सकती है. जिससे लाभार्थी मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल का लाभ लेने से वंचित रह सकते हैं.

जिला पूर्ति विभाग के मुताबिक ई केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है. लाभार्थी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड और संबंधित दस्तावेजों के माध्यम से ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करवा सकते हैं. पूर्ति विभाग द्वारा जिले के विभिन्न गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सिविल लगाकर या विशेष अभियान संचालित कर शेष लाभार्थियों की ईकेवाईसी की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करें ताकि कोई भी लाभार्थी मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल से वंचित न रह सके.

होली और दीवाली जैसे मुख्य त्योहारों पर रसोई गैस की खपत काफी बढ़ जाती है ऐसे में सरकार की यह पहला गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है. जिला प्रशासन का कहना है कि समय पर ई केवाईसी करने से न केवल मुफ्त सिलेंडर आसानी से मिलेगा बल्कि भविष्य में मिलने वाली अन्य सरकारी सुविधाओं में भी कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो सकेगी.

ये भी पढ़ें :

होली से पहले महिलाओं पर मेहरबान रेखा सरकार, राष्ट्रपति की उपस्थिति में चार योजनाओं का होगा शुभारंभ

दिल्ली की हर विधानसभा में 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य, जल्द दिखेगा का दिल्ली का बदला स्वरूप: CM रेखा गुप्ता