ETV Bharat / state

हिमाचल के इन सात जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, मानसून सीजन से जुड़ी घटनाओं में 81 की मौत

हिमाचल के सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी. अगले 24 घंटे इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल.

HEAVY RAIN ALERT IN HIMACHAL
हिमाचल में भारी बारिश का येलो अलर्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 19, 2026 at 9:21 AM IST

|

Updated : August 19, 2026 at 10:08 AM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: मानसून सीजन में हिमाचल में एक बार फिर से आसमान से मुसीबत की बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों के दौरान चंबा, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना और सोलन जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ-साथ एक-दो दौर मध्यम और तेज बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान, प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है. सोलन जिले में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

हिमाचल में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 24 घंटे प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज (बुधवार, 19 अगस्त को) हिमाचल प्रदेश के सात जिलों हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, बिलासपुर, ऊना और सोलन जिले में भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ-साथ एक-दो दौर मध्यम दर्जे की तेज बारिश होने की संभावना है. किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं है.

HEAVY RAIN ALERT IN HIMACHAL
जिलावार मौसम की चेतावनी (@MeteorologicalCentreShimla)

21 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज बुधवार, 19 अगस्त से 21 अगस्त तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 22 अगस्त को मैदानी निचले/पर्वतीय इलाके एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्र में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. वहीं, 23 और 24 अगस्त को मैदानी निचले/पर्वतीय इलाके एवं मध्य पर्वतीय क्षेत्र में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 21 अगस्त तक किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान कम ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों परआंधी-तूफान/बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

HEAVY RAIN ALERT IN HIMACHAL
21 अगस्त तक हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी (@MeteorologicalCentreShimla)

हिमाचल में मानसून का कहर!

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून को मानसून सीजन शुरू होने के बाद से प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 81 लोगों की मौत हो चुकी है. मानसून सीजन में प्रदेश को अब तक 1,001 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. मूसलाधार बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं के कारण प्रदेश में 88 सड़कें बंद हैं. मंडी जिले में सबसे अधिक 32 सड़कें बंद हैं. इसके अलावा कुल्लू में 25, सिरमौर में 10, कांगड़ा और शिमला में छह-छह, चंबा और ऊना में चार-चार और लाहौल और स्पीति जिले में एक सड़क बंद है.

HEAVY RAIN ALERT IN HIMACHAL
21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना (@MeteorologicalCentreShimla)

कहां कितनी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, सिरमौर जिले के नाहन में सबसे अधिक 122.4 MM बारिश दर्ज की गई है. वहीं, धर्मशाला में 100.2 MM, कोठी में 71.4 MMऔर कसौली में 52 MM, काहू में 47.4 MM, चंबा के जोत में 2.4 MM, धौलाकुआं में 34.5 MM, बिलासपुर में 29.4 MM, शिमला में 29.1 MM और कांगड़ा में 28.8 MM बारिश दर्ज की गई है.

भारी बारिश से बढ़ सकती है परेशानी

  • भारी बारिश की वजह से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बागवानी और खेती को आंशिक नुकसान की संभावना है.
  • भारी बारिश के कारण प्रदेश के निचले क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या हो सकती है.
  • फिसलन भरी सड़कों और कम विजिबिलिटी के चलते गाड़ियां फिसलने की संभावना है.
  • भारी से बहुत भारी बारिश के चलते सड़क मार्ग बाधित होने से विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम होने की संभावना.
  • भारी बारिश के कारण जरूरी सेवाएं और रोजाना के बाहरी काम कुछ समय के लिए प्रभावित होने की संभवना है.

प्रशासन की अपील

  • लैंडस्लाइड, फ्लैश फ्लड और जमीन धंसने वाले संभावित क्षेत्रों से दूर रहें.
  • भारी बारिश के दौरान वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें.
  • बरसात के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें.
  • नदी-नाले उफान पर होने के चलते पानी वाली जगहों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें.
  • प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें.

ये भी पढ़ें: सिरमौर में पहाड़ से गिरा भारी मलबा, दो वाहन और L&T मशीन दबे, 3 लोगों के फंसे होने की आशंका

ये भी पढ़ें: 'जरूरत से ज्यादा अफसर हिमाचल पर बढ़ा रहे आर्थिक बोझ, IPS-IAS की संख्या में कटौती का लिया निर्णय'

Last Updated : August 19, 2026 at 10:08 AM IST