ETV Bharat / state

Yearender 2025 : साल 2025 के बड़े नक्सल एनकाउंटर, कई बड़े माओवादी कमांडर का हुआ खात्मा

छत्तीसगढ़ में साल 2025 में फोर्स ने कई बड़े नक्सल एनकाउंटर को अंजाम दिया.

Major Naxal Encounter Of Year 2025
साल २०२५ के बड़े नक्सल मुठभेड़ (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 28, 2025 at 5:21 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: साल 2025 छत्तीसगढ़ में नक्सल एनकाउंटर के लिए जाना जाएगा. इस साल की शुरुआत से फोर्स के जवानों ने कई बड़े नक्सल एनकाउंटर को अंजाम दिया. साल के अंत में छत्तीसगढ़ से सटे दूसरे राज्यों में फोर्स ने नक्सल ऑपरेशन में कई मोस्ट वांटेंड नक्सलियों को ढेर कर दिया. एक नजर डालते हैं छत्तीसगढ़ के बड़े नक्सल एनकाउंटर पर

6 जनवरी 2025, बीजापुर नक्सल एनकाउंटर, माओवादी लीडर दामोदर राव ढेर

साल के शुरुआत में बीजापुर के जंगलों में फोर्स और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर हुआ. इस मुठभेड़ में टॉप नक्सली कमांडर दामोदर राव मारा गया. दामोदर राव तेलंगाना राज्य समिति का सचिव भी था. वह 55 साल का था और मुलुगु जिले के सम्मक्का सरक्का तडवाई मंडल का निवासी था. उसके ऊपर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था.

Naxal Encounter Of Year 2025
नक्सल एनकाउंटर में सफलता का साल (ETV BHARAT)

21 जनवरी 2025, टॉप माओवादी जयराम रेड्डी का एनकाउंटर

गरियाबंद के जंगलों में 21 जनवरी 2025 को बड़ा नक्सल एनकाउंटर हुआ. इस मुठभेड़ में टॉप नक्सल कमांडर चलपति अप्पा राव उर्फ जयराम रेड्डी मारा गया. वह एक वरिष्ठ माओवादी नेता थे उनके सिर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था. गरियाबंद में हुए इस एनकाउंटर में 14 नक्सली मारे गए गए.

21 मई 2025, नक्सल कमांडर बसवाराजू ढेर

अबूझमाड़ में 21 मई 2025 को हुए बड़े नक्सल एनकाउंटर में नक्सलियों के सचिव स्तर के नेता बसवाराजू को फोर्स ने मार गिराया. इस एनकाउंटर में कुल 26 नक्सली मारे गए थे. जिसमें बसवाराजू बड़ा नाम था. 70 साल के बसवा राजू भारत के सबसे वांछित माओवादी नेताओं में से एक थे, जिनके सिर पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम था.

Naxalite Basavaraju
नक्सली बसवाराजू (ETV BHARAT)

5 जून 2025, नक्सल कमांडर सुधाकर का खात्मा

5 जून 2025 को बीजापुर में हुए नक्सल एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के केंद्रीय समिति के सदस्य नरसिम्हा चेलम उर्फ ​​गौतम उर्फ ​​सुधाकर को मार गिराया. यह नक्सल एनकाउंटर इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में हुआ.

7 जुलाई 2025, पीएलजीए डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना मारा गया

7 जुलाई 2025 को बीजापुर में सुरक्षाबलों को नक्सल एनकाउंटर में बड़ी सफलता मिली. नक्सलियों का घातक स्नाइपर सोढ़ी कन्ना इस एनकाउंटर में मारा गया. सोढ़ी कन्ना पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन नंबर 01 के कंपनी नंबर 02 का डिप्टी कमांडर था. जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम था.

11 सितंबर 2025, नक्सली नेता मोडेम बालकृष्णा ढेर

11 सितंबर 2025 को गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में फोर्स को बड़ी सफलता मिली. इस एनकाउंटर में टॉप नक्सली लीडर मोडेम बालकृष्ण उर्फ ​​मनोज जो नक्सलियों की केंद्रीय समिति का सदस्य था उसे फोर्स ने मार गिराया. इस नक्सल एनकाउंटर में 10 नक्सली भी मारे घए. नक्सली मोडेम बालकृष्ण उर्फ ​​मनोज पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था.

Naxalite Balakrishnan
नक्सली बालकृष्ण (ETV BHARAT)

14 अगस्त 2025, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, नक्सली लीडर विजय रेड्डी और लोकेश सलामे ढेर

14 अगस्त 2025 को मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में नक्सल एनकाउंटर हुआ. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के विशेष आंचलिक समिति सदस्य विजय रेड्डी को मार गिराया. इसके साथ ही नक्सलियों के संभागीय सचिव लोकेश सलामे को भी फोर्स ने न्यूट्रलाइज कर दिया. विजय रेड्डी पर 90 लाख रुपये का इनाम घोषित था. वह चार राज्यों में कई मामलों में वांछित था.

18 नवंबर 2025, खूंखार नक्सली हिड़मा ढेर, छत्तीसगढ़ आंध्र बॉर्डर के जंगलों में हुआ एनकाउंटर

नवंबर के महीने में सुरक्षाबलों को नक्सलवाद के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता मिली. आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 06 माओवादी मारे गए. इसमें सीनियर नक्सली माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी रजक्का भी मारी गई.

Naxal Commander Hidma
नक्सल कमांडर हिड़मा की फोटो (ETV BHARAT)

19 नवंबर 2025, कुख्यात नक्सली टेक शंकर ढेर

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेदुमिल्ली जंगल में बड़ा नक्सल एनकाउंटर हुआ. इस मुठभेड़ में नक्सलियों की आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी और टेक्निकल टीम का इंचार्ज टेक शंकर मारा गया. टेक शंकर का पूरा नाम मेट्टूर जोगाराव था. वह टेक शंकर और बाबू के नाम से भी जाना जाता है.

साल 2025: दफन होने की कगार पर पहुंचा देश में नक्सलवाद

चार दशक बाद नक्सल चंगुल से आजाद गोगुंडा, नया कैंप से खुला विकास का रास्ता, पहली बार बनी सड़क

नक्सलियों पर सबसे बड़ा आघात, 11 महीने में 23 नक्सल कमांडर समेत 320 नक्सली मारे गए

सिर्फ बंदूक से नहीं होगा नक्सलवाद का अंत, विकास के साथ संवाद से निकलेगा समाधान: अविनाश प्रसाद

''चैन से सोना है तो कर दो सरेंडर'', बारिश से पहले 7 थे अब 3 बचे, सरकार पर विश्वास बढ़ा, नक्सलियों से भरोसा टूटा