ETV Bharat / state

साल 2025 की वो दिल दहला देने वाली घटनाएं.. जिसे नहीं भूला सकता बिहार

साल 2025 में बिहार में कई बड़ी आपराधिक घटनाएं हुईं. गोपाल खेमका से लेकर दुलारचंद के मर्डर से सनसनी फैल गई. जानें बड़े मामले.

BIHAR CRIME 2025
अलविदा 2025 (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 31, 2025 at 6:49 AM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार जैसे राज्य के लिए अपराध नियंत्रण किसी भी सरकार के लिए बड़ी चुनौती हुआ करती है.एनडीए सरकार भी इसी चुनौतियों से जूझ रही है. साल 2025 में कई ऐसी अपराधी घटनाएं हुई जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई. वर्तमान में अपराध नियंत्रण का जिम्मा सम्राट चौधरी के कंधों पर है और अपराध नियंत्रण के लिए सरकार कई योजनाओं पर काम भी कर रही है.

गोपाल खेमका हत्याकांड: 2025 में बिहार में कई बड़े आपराधिक घटनाएं हुए, जो पूरे देश में चर्चित हुआ. बेखौफ अपराधियों ने राजधानी पटना सहित बिहार के दूसरे जिलों में कई अपराधी घटनाओं को अंजाम दिया. राजधानी पटना में भी बेखौफ अपराधियों ने कई घटना को अंजाम दिए. चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड ने पूरी सरकार को हिला कर रख दिया था. देशभर की मीडिया ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी.

साल 2025 में कई आपराधिक घटनाएं (ETV Bharat)

खेमका केस की नहीं सुलझी गुत्थी: गोपाल खेमका हत्याकांड पटना का चर्चित हत्याकांड था. गोपाल खेमका बिहार के चर्चित व्यवसायी थे और वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे. 4 जुलाई 2025 को अपराधियों ने गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी और घटना से पूरा बिहार हिल गया था. पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था. आरोपी पकड़े भी गए थे लेकिन असल में हत्या के पीछे वजह क्या थी, वह आज तक खुलासा नहीं हो पाया.

एक दिन में बिहार में सात हत्या की घटना: बिहार में औसतन हर साल 2700 के आसपास हत्या की घटना होती है. एससीईआरबी के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी महीने से जून महीने के बीच 1376 हत्या की घटना दर्ज की गई. इस हिसाब से औसतन हर महीने 229 हत्या की घटना को अपराधी अंजाम देते हैं. हर रोज बिहार में औसतन 7 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया जाता है.

BIHAR CRIME 2025
गोपाल खेमका (ETV Bharat)

गया सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की हुई थी फजीहत: मार्च 2025 में महिला उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया था. गया जिले में मार्च 2025 में एक महिला होमगार्ड के दौड़ में बेहोश हो गई थी और अस्पताल ले जाने के क्रम में एंबुलेंस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. घटना को लेकर पूरे बिहार में बवाल मचा था और सरकार के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली भी सवालों के घेरे में थी.

शादी के 45 दिन बाद महिला ने पति की हत्या कराई: अप्रैल 2025 को राजधानी पटना में एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. व्यवसायी ने पुलिस से इस बात की शिकायत हुई की थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने पीड़ित को कोई सुरक्षा नहीं दी और बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी की हत्या कर दी. बिहार के औरंगाबाद जिले में जून 2025 को महिला गुंजा देवी ने अपने शादी के 45 दिन बाद ही अपने पति की हत्या 25 वर्ष के प्रियांशु नामक युवक( कांट्रैक्ट किलर) से करवा दी थी.

BIHAR CRIME 2025
अस्पताल में घुसकर चंदन मिश्रा की हत्या (ETV Bharat)

अस्पताल में अपराधी चंदन की हत्या: जुलाई 2025 में राजधानी पटना के पारस हॉस्पिटल में पुलिस हिरासत में अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या कर दी गई थी. पांच हथियार बंद अपराधियों ने पारस हॉस्पिटल के अंदर दाखिल होकर, चंदन मिश्रा को मौत के घाट उतार दिया था. यह घटना अस्पताल के आईसीयू वार्ड में हुई. इस घटना ने पटना पुलिस के दावों की पोल खोल दी और सरकार की जमकर फजीहत हुई.

छपरा जिले में एक स्कूल शिक्षक की हत्या जुलाई 2025 को कर दी गई. संदेहास्पद स्थिति में शिक्षक का शव बरामद किया गया और हत्याकांड के बाद शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया. अक्टूबर 2025 को मुजफ्फरपुर जिले में एक पत्रकार को मौत के घाट उतार दिया गया. पत्रकार की हत्या इसलिए कर दी गई कि उसने भ्रष्टाचार के मामले का खुलासा किया था.

BIHAR CRIME 2025
दुलारचंद यादव की हत्या (ETV Bharat)

दुलारचंद यादव हत्या के बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी: विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजनीतिक हिंसा की घटना भी हुई. पूर्व विधायक अनंत सिंह विवादों में आए और दुलारचंद यादव की हत्या हो गई. चुनाव आयोग के सख्ती के बाद आनंद सिंह के गिरफ्तारी हुई.

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ ओझा का कहना है कि अपराध नियंत्रण बिहार सरकार के लिए बड़ी चुनौती है. खासकर गृह मंत्री सम्राट चौधरी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है. हाल के कुछ दिनों में बुलडोजर चलाई जाने की घटना सामने आई है. पुलिस भी ऑपरेशन लंगड़ा अभियान चला रही है.

BIHAR CRIME 2025
वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ ओझा (ETV Bharat)

"ऑपरेशन लंगड़ा का बहुत असर होता नहीं दिख रहा है. सरकार ने 1200 से अधिक लोगों की संपत्ति को जब्त करने की बात कही है लेकिन अब तक तीन पर ही कार्रवाई का डंडा चला है."- अमिताभ ओझा,वरिष्ठ पत्रकार

बड़ी संख्या में अपराधियों को सजा: एडीजी विधि व्यवस्था पंकज दराद का कहना है कि 2025 में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया. बड़ी संख्या में अपराधियों को सजा दिलाई गई. आने वाले दिनों में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए जाएंगे. पुलिस को पीपल फ्रेंडली बनाने की कोशिश चल रही है.

"थाना में जनता दरबार लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. हम लोग निर्भीक होकर थाने में आए और उनकी शिकायतों का निपटारा हो, यही सरकार की मंशा है. इसके अलावा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भी सरकार मुहिम चलाने की तैयारी में है और जिस किसी ने भ्रष्टाचार के जरिए धन इकट्ठा किया है उसे जब्त किया जाएगा."- पंकज दराद, एडीजी विधि व्यवस्था

ये भी पढ़ें

पटना के बड़े अस्पताल में फायरिंग, कैदी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या

चंदन मिश्रा हत्या के पीछे गैंगवार, तौसीफ उर्फ बादशाह निकला मास्टरमाइंड, सभी हमलावरों की पहचान

चंदन मिश्रा हत्याकांड में पश्चिम बंगाल से अपराधियों की गिरफ्तारी, पटना के अस्पताल में हुआ था शूटआउट

गोपाल खेमका हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, गांधी मैदान थाना प्रभारी राजेश कुमार सस्पेंड

गोपाल खेमका मर्डर केस में राजा का एनकाउंटर, मां हुई बेहोश, बोली- 'मेरा बेटा तो चेन्नई में काम करता था'

बिहार के मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, 6 साल पहले हुआ था बेटे का मर्डर

कौन थे गोपाल खेमका, जिनपर घर के सामने ही अपराधियों ने बरसाई गोलियां

बिहार में लड़की से एंबुलेंस में गैंगरेप, होमगार्ड बहाली के फिजिकल टेस्ट में हुई थी बेहोश