ETV Bharat / state

Yearender 2025: बिहार के प्रतिभाशाली युवाओं ने देश-दुनिया में बढ़ाया मान, हर क्षेत्र में छाई चमक

अब साल 2025 की विदाई का वक्त है. ऐसे में हम पिछले 12 महिनों में बिहार के युवाओं की कुछ उपलब्धियां आपको बताते हैं.

Yearender 2025
बिहार के युवाओं का साल 2025 (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 27, 2025 at 7:16 AM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : क्रिकेट में ऐतिहासिक रिकॉर्ड, राजनीति में नए चेहरे और संस्कृति में ग्लोबल पहचान ने बिहार का साल 2025 को यादगार बना दिया. साल 2025 बिहार के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली वर्ष के रूप में दर्ज हुआ है. इस साल राज्य के बेटे-बेटियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी उपलब्धियां हासिल की कि पूरे देश का ध्यान एक बार फिर इस ऐतिहासिक धरती की ओर गया.

क्रिकेट का मिला नया 'वैभव' : क्रिकेट के क्षेत्र में 2025 साल वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा. मात्र 14 साल की उम्र में समस्तीपुर के रहने वाले इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में कई ऐतिहासिक पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया.

Yearender 2025
वैभव सूर्यवंशी (ETV Bharat)

अप्रैल महीने में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक जड़ दिया. यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बना और किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक रहा. उन्होंने 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा करके एक और रिकॉर्ड बनाया. इसके बाद अंडर-19 टीम में सिलेक्शन हुआ और अंडर-19 में भी बड़ी टीमों के खिलाफ शतक लगाकर भारतीय टीम का वैभव बढ़ाया.

आईपीएल में बिहारी खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ी : आईपीएल शुरू हुआ तो लंबे समय तक बिहार का कोई खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेल रहा था. लेकिन ईशान किशन के साथ शुरुआत हुई और आज के समय में बिहार के आठ खिलाड़ी हैं जो आईपीएल 2026 में खेलेंगे. आईपीएल 2026 के लिए साल 2025 में हुए मिनी एक्शन में सभी आठ खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए चयनित हुए हैं. जिसमें ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, साकिब हुसैन, मो. इजहार, सार्थक रंजन और अनुकूल रॉय शामिल हैं.

अन्य खेलों में भी बिहार का दबदबा बढ़ा : क्रिकेट ही नहीं बल्कि कॉमनवेल्थ और ओलंपिक में शामिल खेलों में भी बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार उपलब्धि 2025 में दर्ज की और राष्ट्रीय स्तर पर पदकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ. तीरंदाजी में अंशिका, आदर्श, पूनम जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

वहीं ताइक्वांडो में सौम्या, स्वीटी, रूपन और वेटलिफ्टिंग में श्रेया, शालिनी, आरुषि, खुशबू जैसी कई खिलाड़ियों ने बिहार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता. इतना ही नहीं 2024 से शुरू हुई मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत 2025 में 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली जिसमें 48 पुरुष खिलाड़ी और 39 महिला खिलाड़ी शामिल रहे हैं. इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति हुई.

राजनीति के मैदान में नए सितारे : 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव ने राज्य की राजनीति में कई नए चेहरे सामने लाए. लोकप्रिय लोकगीत गायिका मैथिली ठाकुर ने अलीनगर सीट पर जीत हासिल कर युवा विधायक के रूप में राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा बटोरी. इसके अलावा गायघाट से युवा विधायक कोमल सिंह ने भी युवा चेहरे के तौर पर खूब सुर्खियां बटोरी.

Yearender 2025
मैथिली ठाकुर (ETV Bharat)

इन सबके अलावा आईपीएस सेवा से रिजाइन देकर राजनीति में एंट्री किये आनंद मिश्रा ने 'सुपर कॉप' से 'जननेता' तक का सफर तय किया और बक्सर सीट से उनकी जीत देश भर में सबसे चर्चित रही. इसके अलावा विपक्ष में युवा चेहरे भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ की एनडीए की प्रचंड लहर में भी लगातार दूसरी जीत ने वाम दलों के बीच युवा नेतृत्व को और मजबूती दी.

युवा राजनीति का केंद्र बना बिहार : बिहार हमेशा देश को नई राजनीतिक दिशा देने के लिए जाना जाता रहा है. एक बार 2025 में फिर से बिहार ने देश को एक नई राजनीतिक दिशा दी. जेपी आंदोलन के बाद 2025 विधानसभा चुनाव के समय और चुनाव के बाद बिहार की राजनीति ने युवा राजनीतिक नेतृत्व को बागडोर देते हुए युवा राजनीति का उद्घोष किया.

Yearender 2025
आनंद मिश्रा (ETV Bharat)

देश की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने पार्टी बीजेपी ने 45 साल के युवा नितिन नबीन को पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की बागडोर सौंपी. नितिन नबीन ने पदभार संभालते ही ऐलान कर दिया कि भविष्य का नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए युवा नेतृत्व को तरासने का समय है.

मनोरंजन जगत में बिहार का परचम : फिल्म और वेब सीरीज के क्षेत्र में भी बिहार के कलाकारों ने 2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. पंचायत वेब सीरीज में 'विधायक जी' का किरदार निभाने वाले पंकज झा ने अपनी सशक्त अभिनय क्षमता से न सिर्फ दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि अलग-अलग प्रोजेक्ट में उनकी भूमिकाओं को व्यापक सराहना मिली. पंचायत सीरीज के ही चंदन रॉय और दुर्गेश कुमार के अभिनय को भी भरपूर सराहना मिली.

Yearender 2025
रितेश पांडे (ETV Bharat)

हालांकि मनोरंजन जगत के कुछ सितारों ने बिहार में राजनीतिक किस्मत आजमानी चाही लेकिन विफल है. इसमें भोजपुरी जगत के खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे काफी सुर्खियों में रहे. 2025 विधानसभा चुनाव में देशभर की मीडिया की नजर इन पर थी लेकिन इन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

Yearender 2025
खेसारी लाल यादव (ETV Bharat)

उपलब्धि का साल रहा 2025 : साल 2025 वास्तव में बिहार के लिए गर्व और उपलब्धि का वर्ष रहा. इस साल एक बार फिर दुनिया को पता चला कि उचित मंच और अवसर मिलने पर बिहार की प्रतिभा किस तरह विश्वस्तरीय मुकाम हासिल कर सकती है. वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से चौंकाने वाले छक्के, निशाने पर लगे अंशिका के तीर, आनंद मिश्रा जैसे आईपीएस अधिकारी का राजनीति में एंट्री, नितिन नबीन जैसे युवा नेता का राष्ट्रीय स्तर पर उदय और पंकज झा जैसे कलाकारों का अभिनय, सभी ने मिलकर बिहार की बहुमुखी प्रतिभा को देश दुनिया को दिखाया.

Yearender 2025
नितिन नबीन (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें :-

Yearender 2025: इस साल के बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों पर एक नजर, 27 साल बाद दिल्ली में बनी भाजपा सरकार

लालू के MY में NDA की सेंधमारी, मोदी-नीतीश की जोड़ी ने नये MY समीकरण से किया कमाल

Yearender 2025 : बिहार की राजनीति के लिए कंट्रोवर्सी का साल रहा 2025.. जानिए कौन सा घटनाक्रम बनीं सुर्खियां?